फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   08jhsltpr2190700353.sty

08jhsltpr2190700353.sty

Thu, 08 Jun 2017 09:35 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
08jhsltpr2190700353.sty

विज्ञापन
जिले में बनेंगे दो स्टेडियम
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद की युवा खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए यहां दो स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत कस्बा जखौरा में आठ करोड़ रुपए की लागत से बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाया जाएगा। इसके लिए युवा कल्याण विभाग के पास कस्बा जखौरा में 6.84 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इसकी डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी आरईएस विभाग को सौंपी गई है। जिला मुख्यालय पर भी एक आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना है। इस पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
जनपद में खेल प्रतिभाओं को अपनी कला तराशने के लिए उचित स्थान और संसाधन उपलब्ध नहीं है। इस समय जिले में दो ही स्टेडियम हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद हाल ही में बालिका क्रिकेट टीम ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर नाम रोशन किया। इसी तरह तीन माह पूर्व स्थानीय जूनियर बालक-बालिका टीम ने गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का मान बढ़ाया। लंबे समय से इन खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम निर्माण की मांग की जा रही है। अब केंद्र सरकार की खेला इंडिया योजना के तहत कस्बा जखौरा में बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जिला युवा कल्याण विभाग ने ग्राम बुड़ैरा मार्ग पर करीब 6.84 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। स्टेडियम के निर्माण की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने की जिम्मेदारी आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण विभाग) को सौंपी गई है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डीपीआर तैयार होते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
बहुउद्देशीय स्टेडियम में इंडोर व आउटडोर खेलों की व्यवस्था होगी। आउटडोर में क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, हॉकी, वालीबॉल, फुटबाल खेल और इंडोर में बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, जिमनास्टिक, कुश्ती व भारोत्तोलन आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा प्रशिक्षण के लिए भी शासन से नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुढ़ा का स्टेडियम अभी अधूरा
बीते छह-सात वर्ष पूर्व केंद्र सरकार की पायका योजना के तहत महरौनी क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा में स्टेडियम का निर्माण कराया गया था। इस स्टेडियम को बने हुए वर्षों बीत गए हैं, लेकिन अभी तक यहां पर चार-दीवरी का निर्माण नहीं हो सका है। रखरखाव के अभाव में स्टेडियम का मैदान जानवरों का ठिकाना बन गया है। इस खेलो इंडिया योजना के तहत जिला युवा कल्याण विभाग ने गुढ़ा स्टेडियम की चार दीवारी बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।

50 करोड़ में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम
खेलो इंडिया योजना के तहत स्टेडियम के लिए कुछ मानक तय किए गए हैं। इसी के तहत जनपद वासियों को जिला मुख्यालय पर एक आधुनिक व जनपद स्तरीय स्टेडियम की भी सौगात मिल सकती है। जिला मुख्यालय पर स्टेडियम तो है, लेकिन वह छोटा है, इस वजह से यहां क्रिकेट नहीं खेला जा सकता है। हाल ही में जिला खेल एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. नसीम ने जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर भी जिला स्तरीय स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग की है। इस पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह के निर्देश पर जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। हाल में ग्राम दैलवारा में जवाहर नवोदय विद्यालय के पास स्थित जमीन पर विचार किया जा रहा है। स्टेडियम का निर्माण करीब 50 करोड़ रुपए से कराया जाएगा। स्टेडियम में क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों का भी मैदान होगा।


डीपीआर मिलते ही शासन के पास भेजेंगे के प्रस्ताव
बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाने के लिए कस्बा जखौरा में विभाग ने जमीन चिह्नित कर ली है। यहां तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। अब ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से बनाई जाने वाली डीपीआर का इंतजार है। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट पास कराया जाएगा।
- बृजेंद्र कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी, ललितपुर।


- युवा कल्याण विभाग ने जखौरा में जमीन चिह्नित की
- जिला मुख्यालय में बनने वाले मैदान पर खर्च होंगे 50 करोड़
- ग्रामीण अभियंत्रण विभाग बना रहा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed