{"_id":"5f74ced88ebc3e75017f69f5","slug":"51-inmates-found-corona-positive-lalitpur-news-jhs1775481168","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 बंदी समेत 61 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 बंदी समेत 61 मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
corona hotspot
- फोटो : corona hotspot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुधवार को वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप भयावह हो गया। तीसरे दिन 51 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक महिला संक्रमित की मौत हो गई और जांच के दौरान 10 अन्य व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2513 पहुंच गई है। इनमें 39 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2149 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
बुधवार को दो गुना से अधिक 51 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कारागार में बढ़ते संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। जहां पर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। यहां पर चिकित्सीय टीम निगरानी के लिए लगाई गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए सैंपल कलेक्शन सेंटर पर जांच के दौरान दस अन्य व्यक्ति कोविड- 19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
वहीं, शहर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी 48 वर्षीय महिला बीते दिनों जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाई गई थी। जिसमें बुखार व खांसी के लक्षण होने के चलते उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया था। जहां पर मंगलवार की देर रात में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
--------
1087 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
बीते चार दिनों से आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आ सकी है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर अब तक के 1087 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
--------
बुधवार को 61 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 51 जिला कारगार के कैदी हैं और 10 अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा एक महिला संक्रमित की झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
--------
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिला कारागार में बढ़ते संक्रमण को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर उपचार व स्थिति का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने जांच में बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर व्यवस्थाएं व मॉस्क, सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह ने चिकित्सीय टीम से लगातार निगरानी बनाए रखने व दवाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।