{"_id":"6611a42d86266154920b8a54","slug":"500-mw-solar-floating-plant-will-be-installed-in-rajghat-dam-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-112883-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: राजघाट बांध में 500 मेगावाट का लगेगा सोलर फ्लोटिंग प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: राजघाट बांध में 500 मेगावाट का लगेगा सोलर फ्लोटिंग प्लांट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ऊर्जा की जरूरतें पूरी करने के लिए राजघाट बांध में 500 मेगावाट का सोलर फ्लोटिंग प्लांट लगाने की तैयारी है। मुंबई की कंपनी इसका सर्वे कर रही है। इससे पहले जामनी व माताटीला बांध पर सोलर पैनल लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
यहां कुल 14 बांध परियोजनाएं हैं। इनके जलाशयों पर फ्लोटिंग पैनल लगाकर वहां से ग्रीन एनर्जी अर्जित करने की कोशिशें की जा रही हैं। इस क्षेत्र में कई कंपनियां भी निवेश के लिए तैयार हैं। एक मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का निवेश करना पड़ता है। अभी राजघाट बांध के भराव क्षेत्र में पांच सौ मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने की संभावना तलाशी जा रही है। मुंबई की कंपनी एसजेवीएन ने सर्वे प्रारंभ कर दिया है। कंपनी यहां पर जलाशय के अलावा सूर्य की ऊष्मा का मापन कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जामनी व माताटीला पर सोलर पैनल लगाने की योजना पूर्ण
जामनी व माताटीला बांध के जलाशयों में फ्लोटिंग सोलर पैनल लगाने के लिए निवेश आ चुका है। इन दोनों बांधों पर टिस्को सोलर एनर्जी कंपनी ने सोलर पैनल लगाने के लिए पांच हजार करोड़ के निवेश का अनुबंध किया है। इन दोनों बांधों पर कंपनी ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राजघाट बांध पर फ्लोटिंग सोलर पैनल की संभावना तलाशने के लिए सर्वे प्रारंभ हो चुका है। मुंबई की कंपनी सर्वे कर रही है। सर्वे के बाद कंपनी अपने निवेश का प्रस्ताव रखेगी।
रवि बबेले, उद्यमी मित्र।