{"_id":"5f29b5e88ebc3eabee14fd84","slug":"47-percent-recover-paisent-for-corona-lalitpur-news-jhs173120017","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 प्रतिशत पहुंची कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 प्रतिशत पहुंची कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप प्रभावी नजर नहीं आ रहा है। यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही बढ़कर 416 पहुंच गई हो। लेकिन, इनमें 196 कोरेेना संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कोरोना की रिकवरी दर 47 फीसदी पहुंच गई है।
प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी संक्रमण का बढ़ता प्रभाव काबू में नहीं हो पा रहा है। बीते माह में जिले में कोरोना संक्रमण 43 गुनी रफ्तार से बढ़ा है। इसकी रफ्तार अब तक कम नहीं हो रही है। प्रतिदिन 20 से अधिक संक्रमित मरीज जांच में सामने आ रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से एल-1 अस्पतालों में पलंग फुल हो रहे हैं। शासन ने होम आइसोलेशन की सुविधा दी है, कई संक्रमित व्यक्ति मेडिकल किट लेकर घरों में ही ठहरे हैं। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन मरीज के ठीक होने का प्रतिशत भी बढ़ गया है। जहां पर पहले 38 प्रतिशत रिकवरी दर थी, जो अब बढ़कर 47 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
जिले में अब तक वैश्विक बीमारी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 416 पहुंच गई है। इनमें पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित सात लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब 196 रोगियों को स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। इस तरह जिले में अब तक 47 प्रतिशत कोरोना संक्रमित स्वस्थ्य हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले में अधिकांश कोरोना संक्रमित मरीजों में लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। मरीज स्वस्थ्य भी हो रहे हैं। अब तक 196 संक्रमित मरीज डिस्चार्ज हो गए हैं। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।