फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   45 thousand jobs is not on the cards Photo

45 हजार जॉब कार्डों पर नहीं है फोटो

Mon, 16 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
45 thousand jobs is not on the cards Photo
job card lalitpur news - फोटो : demo
महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत शासन के निर्देशों के बावजूद 45 हजार से अधिक जॉब कार्डों पर जॉब कार्ड धारक परिवार के फोटो चस्पा नहीं किए गए। 
विज्ञापन

काम की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन करने वालों की संख्या कम करने व ग्रामीण इलाकों में ही रोजगार देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम शुरू किया। योजना का उद्देश्य तो बहुत अच्छा है पर अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधियों ने घालमेल करना प्रारंभ कर दिए, जिस पर लगाम लगाने के लिए एमआईएस सिस्टम आदि लागू किया गया। जांच के दौरान कई बार यह भी पाया गया कि जनप्रतिनिधि जॉब कार्ड अपने पास रखकर मनमाने ढंग से मजदूरी अंकित कर देते हैं। यहीं नहीं जॉब कार्ड धारक के स्थान पर अपने लोगों को खड़ा करके मजदूरी मिलने का सत्यापन भी करवा दिया जाता है। इस प्रवृत्ति को बढ़ते देख शासन ने जॉब कार्डों में जॉब कार्ड धारक परिवारों के फोटो अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए, ताकि फोटो से व्यक्ति की पहचान हो जाए। लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण 45 हजार से अधिक जॉब कार्डों पर जॉब कार्ड धारक परिवार के फोटो चस्पा नहीं हो सके हैं। ब्लाक स्तर पर बार ब्लाक में 5118, बिरधा ब्लाक में 7369, जखौरा ब्लाक में 16895, मडावरा ब्लाक में 7068, महरौनी में 7873 व तालबेहट ब्लाक में 2208 जॉब कार्डों पर धारक परिवार के फोटो चस्पा नहीं किए जा सके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो जनपद में 46531 फोटो विहीन जॉब कार्डों पर काम लिया जा रहा हैं।
विज्ञापन

33 हजार परिवारों के नहीं हैं बैंक खाते
सिलावन(ललितुपर)। जनपद में 33 हजार से अधिक जॉब कार्ड धारक परिवार ऐसे हैं जिनके बैंक में खाते नहीं हैं। जनपद में विकास विभाग रजिस्टर्ड जॉब कार्ड धारक परिवारों के बैंक खाते खुलवाने में गंभीरता नहीं दिखा रहा हैं। विकास खंड बार में 5158, बिरधा में 3526, जखौरा में 2585, मडावरा में 6993, महरौनी में 12198 व तालबेहट में 3439 जाबकार्ड धारक परिवार के बैंक खाते नहीं हैं। इस तरह से जनपद में कुल 33899 जॉब कार्ड धारक परिवार के बैंक खाते नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed