फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   संत सेन महाराज की जयंती मनाई

संत सेन महाराज की जयंती मनाई

Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
संत सेन महाराज की जयंती मनाई
संत सेन महाराज की जयंती मनाई
विज्ञापन

महरौनी। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 719 वीं जयंती मनाई गई। जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होकर निकली। आतिशबाजी भी की गई।
सेन समाज ने सुबह बाइक रैली निकाली। समाज के युवा संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जय के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद सीबी गुप्ता इंटर कालेज से सेन महाराज की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जो प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। आतिशबाजी भी की गई। युवाओं की टोली और मंगल गीत गाते हुई माताएं बहनें चल रही थीं। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन कीरत सेन सिमिरिया की अध्यक्षता में हुआ। वक्ताओं ने सेन जी महाराज के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने व युवा पीढ़ी को शिक्षित कर नशा आदि दुर्गुणों से दूर रखने काउ आह्वान किया। नवनिर्वाचित सेन समाज की कार्यकारिणी जिसमें अध्यक्ष राजू सेन, महामंत्री गोपीलाल सेन, कोषाध्यक्ष बृजेश सेन, युवा अध्यक्ष राजीव सेन, महामंत्री जितेंद्र सेन, कोषाध्यक्ष बसंत लाल सेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। यह भी निर्णय लिया गया कि उक्त समिति दो वर्ष बाद स्वत: निरस्त हो जाएगी और फिर से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

इस मौके पर हरिकिशन सेन, शिक्षक लखनलाल आर्य, रामस्वरूप सेन, रामकुमार सेन, देवेंद्र सेन, राजपाल सेन, पुष्पेंद्र सेन, मनोज सेन, निशांत, जितेंद्र, धनीराम सेन, घनश्याम सेन, हीरालाल सेन, शिवदयाल सेन, सुखदेव सेन, हरगोविंद सविता, रोहित सेन, जयकुमार सेन, रामदयाल सेन, कुंजी सेन, राकेश सेन, राममिलन सेन, ज्वाला प्रसाद, कैलाश सेन, प्रकाश, रवि सेन, कपिल, लालू, गोलू, कंछेदी, दशरथ, रमेश, रामसहाय, हरिशंकर, प्रेमनारायण, पिद्दु सेन, प्रमोद सेन, पूरन लाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में गोकुल सेन, कंछेदी सेन, हरलाल, हरचरण सेन, बसंत सेन, धरूपे सेन, रामनाथ सेन, रामकिशोर सेन, प्रगीलाल सेन प्रधान लहरेंन, आशाराम सेन, महादेव प्रसाद, बलदेव प्रसाद, पन्ना लाल मुखिया आदि को सम्मानित किया गया। संचालन लखन लाल आर्य व आभार रामकुमार सेन ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed