Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बाबा की दरगाह से दूरी, तुवन मंदिर में मत्था टेका

बाबा की दरगाह से दूरी, तुवन मंदिर में मत्था टेका

Wed, 24 Apr 2019 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
बाबा की दरगाह से दूरी, तुवन मंदिर में मत्था टेका
बाबा की दरगाह से दूरी, तुवन मंदिर में टेका मत्था
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से उतरकर तुवन मंदिर में जाकर हनुमानजी के दर्शन किए। जबकि, जनसभा स्थल से महज पचास मीटर की दूरी पर बनी हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह से दूरियां बनाए रखीं।

चौथे चरण का चुनाव प्रचार अभियान तेज हो गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा की। उन्होंने ललितपुर की धरती पर उतरते ही सबसे पहले तुवन मंदिर का रुख किया। यहां उन्होंने अनुष्ठान किया। उनके साथ प्रदेश के श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ रहे। महंत रामलखन दास और राजीव हुंडैत ने मुख्यमंत्री को भगवान बजरंग बली की तस्वीर भेंट की। इसके बाद वे सीधे सभा स्थल पहुंचे। लेकिन, उन्होंने बाबा सदनशाह की दरगाह पर जाना उचित नहीं समझा। इसके पीछे राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। जानकारों का मानना है कि वह चुनाव में वोट बैंक को एकजुट करना चाहते हैं। वह अपनी कट्टरवादी छवि दिखाकर संदेश देना चाहते हैं। शायद, यही वजह रही कि योगी ने बाबा सदनशाह की दरगाह से दूरियां बनाए रखी। उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री का तुवन मंदिर पर जाना चर्चा का विषय बन गया है। इस मौके पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, प्रत्याशी अनुराग शर्मा, सालिकराम पुरोहित, प्रेमचंद्र पटेल, बब्बू राजा बुंदेला, रत्नेश तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed