Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   महरौनी के सभी पार्षदो हुए भाजपाई

महरौनी के सभी पार्षदो हुए भाजपाई

Tue, 23 Apr 2019 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
महरौनी के सभी पार्षदो हुए भाजपाई
महरौनी के सभी पार्षद हुए भाजपाई
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी नगर पंचायत पूरी तरह भाजपामय हो गई है। सोमवार को आठ पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस तरह से पूरी नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा हो गया। एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई थीं। उनके साथ दो पार्षदों ने भाजपा में आस्था जताते हुए श्रम और सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के समक्ष पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी। नगर पंचायत में कुल दस पार्षद हैं। अध्यक्ष व दो पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बाकी पार्षद भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसी क्रम में सोमवार को पार्षद मनीष अहिरवार, ब्रजेश रिछारिया, बेबी लखनलाल अहिरवार, सुनील सेन, दिनेश मलैया, नजाम मोहब्बत अली, कल्लू राईन, राधिक देवी अजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा में आस्था जताई। मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह सेंगर और नगर पंचायत प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह के सहयोग से सभी पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षद आशीष पंडा और चंद्रप्रभा जैन भी मौजूद थे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए भारतीय जनता पार्टी को भारी मतों से जिताने की अपील की। इस मौके पर झांसी के अनिल शर्मा और राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed