{"_id":"5b9421bb867a557ec97f1399","slug":"41536434619-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 3101 वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 3101 वाद
Updated Sun, 09 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 3101 वाद
2.08 करोड़ की समझौता राशि का किया निर्धारण
अमर उजाला ब्यूूरो
ललितपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट और जनपद की सभी तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें सुलह-समझौता के आधार पर विभिन्न प्रकार के 3,101 वादों का निस्तारण किया जाकर दो करोड़ आठ लाख 36 हजार 168 रुपए की धनराशि का निर्धारण किया गया।
शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश वीएस पटेल की अदालत द्वारा विभिन्न प्रकार के 12 वादों का निस्तारण करते हुए सात लाख 50 हजार 500 रुपये की धनराशि का निर्धारण किया गया। अपर जिला जज उमेश कुमार सिरोही की अदालत ने विभिन्न प्रकार के 129 वादों का निस्तारण करते हुए दो लाख 60 हजार रुपये की धनराशि का निर्धारण किया गया। वहीं अपर जिला जज मनोज कुमार शुक्ला ने एक वाद का निस्तारण कर पांच सौ रुपये की धनराशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज तृृतीय जगदीश कुमार द्वारा विभिन्न प्रकार के दो वार निस्तारित करतके हुए पांच लाख 20 हजार रुपये की धनराशि का निर्धारण किया गया। अपर जिला जज अजय पाल सिंह की अदालत ने भी एक वाद निस्तारित करते हुए 2500 रुपये की राशि का निर्धारण किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार अग्रवाल ने104 वाद निस्तारित किए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामविलास द्वारा विभिन्न प्रकार के 326 वाद निस्तारित कर 83 हजार 745 रुपये की राशि का निर्धारण किया। सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार गुप्त की अदालत ने 32 वाद निस्तारित कर 11 लाख अस्सी हजार 572 रुपए की समझौता राशि का निर्धारण किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुन्नालाल ने विभिन्न प्रकार के 41 वाद निस्तारित करते हुए 9,330 रुपए की समझौता राशि का निर्धारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अर्चना सक्सेना द्वारा विभिन्न प्रकार के 107 वाद निस्तारित करते हुए 20 हजार 800 रुपए की धनराशि का निर्धारण किया गया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंचाई खंड द्वारा आठ वाद निस्तारित कर 800 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष वीके मिश्रा द्वारा तीन वाद निस्तारित किए गए। वहीं, एसीजेएम महरौनी कुश कुमार द्वारा विभिन्न प्रकार के कुल 42 वाद निस्तारित कर 1260 रुपए की का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं ग्राम न्यायालय तालबेहट के न्यायाधिकारी सूरज मिश्रा द्वारा विभिन्न प्रकार के कुल 40 वाद निस्तारित करते हुए 37 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला मजिस्ट्रेट मानवेंद्र सिंह एवं जिले की सभी तहसीलों द्वारा विभिन्न प्रकार के कुल 2045 वाद निस्तारित कर 4570 रुपए की राशि का निर्धारण किया गया। जिले की सभी बैंकों द्वारा अपने-अपने ऋण वसूली के वादों के प्रीलिटिगेशन लोक अदालत के माध्यम से 203वादों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 79 लाख 64 हजार 591 रुपए की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश द्वारा निरीक्षण के दौरान बैंकों के काउंटरों पर उपस्थित वादकारियों से बातचीत कर उनको हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली गई और बैंक अधिकारियों को जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारियों द्वारा समस्याओं के निस्तारण के संबंध में निर्देशित किया गया।