फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एलटी ग्रेट परीक्षा: केवल 56.60 फीसदी अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा

एलटी ग्रेट परीक्षा: केवल 56.60 फीसदी अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 30 Jul 2018 06:12 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
एलटी ग्रेट परीक्षा: केवल 56.60 फीसदी अभ्यार्थियों ने दी परीक्षा
एलटी ग्रेट परीक्षा: 56.60 फीसदी ने ही दी परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। रविवार को जनपद के 18 केंद्रों पर सहायक अध्यापक की परीक्षा हुई, केवल 56 फीसदी ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। जनपद में परीक्षा देने के लिए कुल 8,160 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 4,619 ने ही परीक्षा दी। वहीं किसी भी केंद्र से परीक्षा में कोई भी नकलची पकड़े जाने की सूचना नहीं मिली। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों बनने की यह परीक्षा पूरे प्रदेश में एक साथ ही आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के गैर जनपद में केंद्र बनाए गए थे। जनपद में 18 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 8,160 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा शुरू होने का समय सुबह साढ़े 11 बजे से था, लेकिन लगभग सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर एक घंटे पहले से पहुंच गए थे। सभी अभ्यर्थियों के सामान व मोबाइल को केंद्र के बाहर ही जमा करा लिया गया था। परीक्षा दो घंटे तक हुई जो दोपहर डेढ़ बजे समाप्त हो गई। परीक्षा देने के लिए 4,619 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। परीक्षा आयोजित कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी 18 परीक्षा केंद्रों को 08 सेक्टरों में विभाजित किया गया था और सभी सेक्टरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त थे। सेक्टर मजिस्ट्रेटों के ऊपर पांच जोनल मजिस्ट्रेटों की भी नियुक्ति किए गए थे। इसके साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर दो महिला व दो पुरुष पुलिस कर्मी तैनात थे। डीएम मानवेंद्र सिंह व नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह समेत जोनल मजिस्ट्रेट सदर एसडीएम घनश्याम वर्मा, एसडीएम पाली नरेंद्र सिंह, एसडीएम महरौनी धीरेंद्र प्रताप, एसडीएम मड़ावरा विधेश कुमार, एसडीएम तालबेहट आजाद भगत सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, पीयूष राय, गुलाब सिंह, मनोज कुमार सरोज, सौरभ पांडेय, हेमंत चौधरी, अभिषेक सिंह आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


परीक्षा की हुई वीडियोग्राफी
लोक आयोग के निर्देशन के क्रम में यह परीक्षा कैमरों की निगरानी में आयोजित हुई। परीक्षा की पूरी वीडियोग्राफी बनाई गई है। परीक्षा के प्रश्नपत्रों को खोले जाने एवं परीक्षोपरांत ओएमआर उत्तर पत्रकों को पैकिंग किए जाने तक की वीडियोग्राफी कराई गई है। केन्द्र पर्यवेक्षक द्वारा यह वीडियोग्राफी एक मेमोरी कार्ड पर रिकार्ड कर एक सील्ड लिफाफे में रखकर आयोग द्वारा नियुक्त सहायक पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनों ने दी परीक्षा
परीक्षा कुल 18 केंद्रों पर आयोजित की गई। इनमें से 13 केंद्र ऐसे थेे जिन पर 480-480 अभ्यर्थियों और बाकी 05 केंद्रों पर 384-384 अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलाने की व्यवस्था की गई थी। 480 अभ्यर्थी वाले केंद्रों पर 480 अभ्यर्थियों के सापेक्ष राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर केंद्र में 262 अभ्यर्थियों ने, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर में 280, जीडी मेमोरियल इंटर कॉलेज पिसनारी बाग में 289, एसडीएम स्कूल हिंदी माध्यम में 267 व अंग्रेजी माध्यम में 256, श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज में 268, श्री दिंगबर जैन सुधासागर कन्या इंटर कॉलेज तलाबपुरा में 259, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज महावीरपुरा में 283, श्रीदीवान रघुनाथ सिंह इंटर कॉलेज अजीतापुरा में 279, नेहरू महाविद्यालय में 262, तालबेहट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 285, श्रीमर्दन सिंह इंटर कॉलेज में 277 व श्रीवीणा वादिनी कन्या इंटर कॉलेज तेरई फाटक केंद्र में 255 अभ्यार्थी परीक्षा देने उपस्थित हुए। इसी तरह 384 अभ्यर्थी वाले केंद्रों पर 384 अभ्यर्थियों के सापेक्ष जय बुंदेलखंड कॉलेज ऑफ लॉ पनारी में 206, सरस्वती ज्ञान मंदिर बालिका इंटर कॉलेज में 215, मां शारदा इंटर कॉलेज आजादपुरा में 222, मां अहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज नेहरु नगर में 215 और पीएन इंटर कॉलेज केंद्रों में 239 अभ्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे।


बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर भटकते रहे अभ्यर्थी
जनपद में परीक्षा देने के लिए आए सभी अभ्यर्थी अन्य पदों के थे। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी किसी तरह अपने जनपदों से समय से परीक्षा देने पहुंच गए, लेकिन यहां से वापस जाने में अभ्यर्थी परीक्षा के बाद काफी देर तक रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर भटकते रहे। कानपुर, इलाहाबाद, गोरखपुरा तरफ के लिए अधिक संसाधन नहीं होने के कारण अभ्यर्थी किसी तरह झांसी पहुंच और फिर वहां से अपने-अपने जनपद के लिए रवाना हुए। हाल ही में गुरु पूर्णिमा का पर्व बीता है, इसलिए ट्रैनों में काफी भीड़भाड़ भी चल रही है। अभ्यर्थियों को वापस जाने में कहीं न कहीं परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed