{"_id":"5a9064a44f1c1b2a788b77e2","slug":"41519412388-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर बिल जमा कराएगी मोबाईल कैश वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर बिल जमा कराएगी मोबाईल कैश वैन
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव-गांव जाकर बिल जमा कराएगी मोबाइल कैश वैन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को आ रही समस्याओं को देखते हुए अब बिजली विभाग ने जनपद में तीन मोबाइल कैश कनेक्शन वैन का शुभारंभ किया है। इससे अब इन मोबाइल कैश वैन की मदद से गांव-गांव जाकर उपभोक्ताओं के बिलों का भुगतान हो सकेगा और उपभोक्ताओं को भी बिजली घर आकर बिल जमा करने की झंझट से भी मुक्ति मिल सकेगी। अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह ने उक्त तीनों मोबाइल कैश वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश उपभोक्ता बिल जमा करने का मन होने के बाद भी कई बार संसाधन की कमी होने या समय की कमी के चलते या फिर कई अन्य कारणों से विद्युत भुगतान करने के लिए विद्युत कार्यालय नहीं पहुंच पाते हैं, इसके चलते उन उपभोक्ताओं को कई महीनों का विद्युत बिल बकाया बना रहता है। ऐसी समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने मोबाइल कैश कलेक्शन वैन सेवा की शुरुआत की है। फिलहाल यह मोबाइल कैश वैन की सेवा ललितपुर विद्युत उपखंडीय कार्यालय द्वितीय के अंतर्गत बाईपास, बिरधा व पाली सब स्टेशन के अंतर्गत सभी गांवों, तालबेहट के उपखंडीय कार्यालय चतुर्थ और महरौनी के उपखंडीय कार्यालय तृतीय के लिए शुरू की गई हैं।
उक्त मोबाइल वैन में एक कंप्यूटर (लैप टॉप), प्रिंटर, ऑपरेटर के अलावा एक सुरक्षा गार्ड व एक विद्युत विभाग में तैनात टीजीटू कर्मचारी, कैश कलेक्शन के लिए उपस्थित रहेगा। उक्त वैन के गांव में पहुंचने पर ग्रामीण अपना बिल का भुगतान तत्काल मौके पर ही कर सकेगा और यह भुगतान मोबाइल कैश कलेक्शन वैन में होने के बाद भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा हो सकेगा। मोबाइल वैन में मौजूद ऑपरेटर द्वारा उक्त उपभोक्ता को बिल भुगतान की रसीद भी दी जाएगी। बता दें कि यह सेवा जनपद के ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शुरू की गई है। अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह ने उक्त तीनों मोबाइल कैश कलेक्शन वैन की विधिवत शुरुआत की और गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने बताया कि उक्त मोबाइल कैश कलेक्शन वैन की सुविधा से ग्रामीण उपभोक्ताओं को बिल का भुगतान करने में काफी आसानी होगी और इस मोबाइल वैन से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने को प्रेरित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त मोबाइल वैन से विद्युत बिल भी उपभोक्ताओं को मौके पर ही उपलब्ध कराए जा सकेंगे और बिल जमा कराया जाएगा। इसके अलावा नया विद्युत कनेक्शन देना, खराब मीटर बदलना, बिल संशोधन करना, एलईडी बल्ब की बिक्री भी मोबाइल वैन से ही की जाएगी। इन सभी सुविधाओं की जानकारी भी मोबाइल वैन पर लिखी गई है, ताकि उपभोक्ता उक्त मोबाइल वैन के महत्व को समझ सकें और उसका लाभ ले सकें।