फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हिंदी कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन

हिंदी कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन

Fri, 15 Dec 2017 02:45 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
हिंदी कौशल कार्यशाला का हुआ आयोजन
हिंदी को आगे लाने को करने होंगे प्रयास
विज्ञापन

ललितपुर। दीपचंद्र चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा स्नातक एवं परास्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं की एक कार्यशाला मौखिक एवं लिखित सशक्त अभिव्यक्ति कौशल में निखार लाने के उद्देश्य से सभागार में आयोजित की गई। इस दौरान हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर भगवत नारायण शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान भूमण्डलीकरण के युग मे भारत विश्व पटल पर पड़ोसी देश चीन को निकट भविष्य में पीछे छोड़ता हुआ विश्व अर्थव्यवस्था में अपना प्रथम स्थान बनाने की ओर आगे बढ़ रहा है। उसी तरह वह दिन भी दूर नहीं है जब जनवाणी हिन्दी भी अंग्रेजी से आगे निकल जाएगी।

उन्होंने कहा कि आवश्यक है कि हिंदी भाषा को प्रथम स्थान पर लाने के लिए आज के डिजिटल युग में संचार की दृष्टि से बहुत सशक्त और प्रभावी भूमिका निभानी होगी। इसी क्रम में हिंन्दी के प्रो.केपी कोरी, एसबी सिंह ने अपने सुझाव रखे। इस कार्यशाला में निर्णयाक मंडल द्वारा प्रथम दस स्थानों के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों को स्थान प्रदान किया, उनमें प्रथम स्थान पर नंदकिशोर, द्वितीय अभिषेक, तृतीय शुभम साहू और क्रमश: अग्रणी स्थान प्राप्त करने वालों में जयकुमार साहू, तनु चौधरी, भारती देवी, साहिना, द्रोपदी ताम्रकार, प्रेमकुंवर, पूनम भटनागर शामिल है। इन छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्राचार्य डा.जेएस तोमर ने प्रदत्त किए। इस दौरान मुख्य रुप से प्रो.अभिषेक रावत, केपी कोरी, प्रदीप, प्रवीण चौधरी, आदित्य मिश्रा, राजेश सोनी, अंशुल जैन, प्रकाश नारायण साहू, कीर्ति मथुरियां, पलक, साक्षी, दीपिका वर्मा, एकता, कामिनी जैन, प्रियंका पाराशर, प्रज्ञा सिसौदिया, राखी, सुमन कुमार, प्रदीप गंगेले, मयूरी शर्मा, अनुराग चतुर्वेदी, रंजना श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed