{"_id":"5a32ceeb4f1c1b69678c1fef","slug":"41513279211-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय हाईस्कूलों में एसएमडीएस को दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय हाईस्कूलों में एसएमडीएस को दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय हाईस्कूलों में एसएमडीएस को दिए जाने वाला प्रशिक्षण शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
माध्यमिक परिषद के विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण को पहले से बेहतर बनाने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा अभियान और कुसुमा फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जनपद में ‘सुगम कार्यक्रम’ चलाया जा रहा है। इसके तहत समस्त विद्यालयों में विद्यालय विकास और प्रबंध समिति और स्टाफ को दो-दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बृहस्पतिवार को ग्राम दावनी के राजकीय हाईस्कूल से डीआईओएस वीरेंद्र कुमार के मुख्यातिथ्य में किया गया। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय हाईस्कूलों की एसएमडीसी कमेटी के सदस्यों और विद्यालय स्टाफ और साथ ही अभिभावकों भी दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। प्रशिक्षण देने के लिए एसएमडीसी के दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर के प्रवक्ता अमित शुक्ला, जीजीआईसी की सहायक अध्यापिका शिप्रा श्रीवास्तव और राजकीय हाईस्कूल कुम्हैड़ी के सहायक अध्यापक गोविंद राजपूत को मास्टर ट्रेनर के रूप में नियुक्त किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन एसएमडीसी के सदस्यों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराते हुए विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास के लिए कार्ययोजना का निर्माण कराया और उस कार्ययोजना पर विस्तृत परिचर्चा प्रस्तुत की। इसके साथ ही कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय के वास्तविक विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का होना अनिवार्य है। यदि एसएमडीसी के सदस्य और प्रधानाचार्य दृढ़ इच्छाशक्ति से विद्यालय के विकास में अग्रसर हो तो विद्यालय के चहुंमुखी विकास को कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किए गए, इसके साथ ही विद्यालय में नव निर्मित वालीबॉल कोर्ट का भी शुभारंभ किया गया। इसके अलावा विद्यालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित मिलने पर प्रधानाचार्य केदारनाथ तिवारी समेत समस्त स्टाफ की प्रशंसा भी की है। इस अवसर पर हीरू गुप्ता, राजकीय हाईस्कूल थनवारा की प्रधानाचार्या मंजुषा श्रीवास्तव, जखौरा के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, श्रीकांत खरे, आमोद कुमार, कृष्ण कुमार भार्गव, रेनू सक्सेना, ऊषा, रामकिशोर दीक्षित, मुन्नलाल, राकेश पाठक समेत एसएमडीसी समिति के सदस्य व अभिभावक आदि उपस्थित रहे।