फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   41 sub-health centers are running on attachment due to shortage of ANMs.

Lalitpur News: एएनएम की कमी से अटैचमेंट के सहारे चल रहे 41 उपस्वास्थ्य केंद्र

Wed, 26 Nov 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
41 sub-health centers are running on attachment due to shortage of ANMs.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में नवजात व गर्भवती महिलाओं की देखभाल कैसे सुगम हो, जब 41 उपस्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम की कमी बनी हुई है। ऐसे में विभाग टीकाकरण व अन्य कार्यों को अटैचमेंट के सहारे संचालित किया जा रहा है। इससे लाभार्थी को समय पर टीकाकरण नहीं हो पाता है। साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
जिले में गर्भवती महिलाओं व बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए 198 उपस्वास्थ केंद्र खोले गए हैं। इनमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन कार्यक्रम, टीकाकरण, गर्भावस्था में महिलाओं की जांच व देखभाल, प्रसव और नवजात शिशुओं की देखभाल आदि की सुविधा की गई है। इसके लिए एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

लेकिन, एएनएम की कमी से सभी सेंटर नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। यहां पर 198 एएनएम के सापेक्ष महज 157 ही कार्यरत हैं। इससे 41 उपस्वास्थ्य केंद्र समय पर संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इससे गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन नहीं हो पा रहा है। साथ ही निर्धारित दिनों में टीकाकरण नहीं मिल पा रहा है। साथ ही जांच व अन्य सुविधाएं समय से मुहैया नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एएनएम की कमी बनी हुई है। इससे सुविधाएं मुहैया कराने के लिए आस-पास की एएनएम को अटैच किया गया है। लगातार निगरानी कर कार्यक्रम को संचालित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जनपद में 198 उपस्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें 157 एएनएम कार्यरत है। 41 उप स्वास्थ्य केंद्र खाली है। ऐसे में अटैच किया गया है। रिक्त पदों को भरने के लिए संबंध में शासन को पत्राचार किया गया है।
- डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed