{"_id":"659c4c5b2c9148f7d70bfca6","slug":"400-deposited-rs-70-lakh-by-taking-advantage-of-ots-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-8638-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 400 ने ओटीएस का लाभ लेकर जमा किए 70 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 400 ने ओटीएस का लाभ लेकर जमा किए 70 लाख रुपये
विज्ञापन
ललितपुर। ओटीएस योजना में इस बार शासन ने बिजली चोरों को भी छूट का अवसर दिया है। अब तक 400 बिजली चोरों से विभाग ने 70 लाख रुपये जमा कराए हैं। अब भी 11600 लोगों ने छूट का लाभ नहीं लिया है। अंतिम अवसर 16 जनवरी तक है।
बिजली विभाग ने बकायेदारी वसूलने व राजस्व में बढ़ोत्तरी के साथ ही उपभोक्ताओं को सरचार्ज में राहत देने के लिए आठ नवंबर से एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शुरू की थी। प्रथम चरण में घरेलू उपभोक्ताओं समेत सभी को नियमानुसार छूट दी गई थी। पहली बार विद्युत चोरी करने वालों को भी जुर्माना राशि में छूट का प्रावधान किया गया था।
बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों को भी जुर्माना राशि में 65 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। साथ ही चरणवार छूट का प्रतिशत कम होता गया। पहली बार 65 फीसदी तो दूसरी बार 60, अंतिम चरण में 55 फीसदी छूट का लाभ दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सात जनवरी तक 400 बिजली चोरी के मामले में राहत दी गई।
विज्ञापन
-- -
ओटीएस योजना को 16 जनवरी तक बढ़़ा दिया गया है। उपभोक्ता तय तिथि तक पंजीयन कराकर लाभ लें। विद्युत चोरी करने वाले लोग भी समय से छूट का लाभ लें और कार्रवाई से बचें।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग