फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   40 thousand metric tons of DAP has been distributed, yet there is a shortage of fertilizers

40 हजार मीट्रिक टन डीएपी का हो चुका वितरण फिर भी खाद की किल्लत

Sun, 21 Nov 2021 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
40 thousand metric tons of DAP has been distributed, yet there is a shortage of fertilizers
ललितपुर। अफसरों और जनप्रतिनिधियों के तमाम दावों के बावजूद किसानों को खाद के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगे रहने के बाद भी खाद न मिल पाने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा। हैरत की बात तो यह है कि जिले में डीएपी का लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 40205 मीट्रिक टन खाद आ चुकी है इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राजीव भारती ने बताया कि डीएपी का लक्ष्य 50 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 40205 मीट्रिक टन खाद की उपलब्धता हो चुकी है। ब्लॉक क्षेत्र तालबेहट, बार एवं जखोरा में गेहूं की बुवाई तेजी के साथ संपन्न कराए जाने के लिए डीएम आलोक सिंह के निर्देश पर किसानों तक डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है लेकिन शनिवार को शहर सहित कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी खाद के लिए लाइनें लगी देखी गई।
विज्ञापन

किसानों ने की जाम लगाने की कोशिश, पुलिस ने समझाया
ललितपुर। शहर के इलाईट चौराहा के आगे आफीसर्स कॉलोनी के सामने शनिवार को खाद की दुकान पर किसानों की भीड़ लग गई। खाद का वितरण होने में देरी लगने पर किसान गुस्सा गए और सड़क पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। मौजूद कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। शासन के निर्देश पर पॉस मशीन में किसान का अंगूठा लगाने, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात की फीडिग से खाद वितरण में देरी हो रही है। इससे भी किसान परेशान हैं। इसी के चलते खाद की दुकानों पर किसानों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है और न ही भविष्य में होने दी जाएगी, किसान अपनी खतौनी, जोत वही व आधार कार्ड लेकर दुकानों एवं समितियों से खाद प्राप्त करें। एक परिवार से मात्र एक व्यक्ति ही दुकान पर पहुंचे ताकि भीड़ न हो और सभी को समय से डीएपी प्राप्त हो सके। अब तक जनपद को 40205 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध हो चुकी है। आलोक सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed