फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   40 new case and one dead

40 लोग कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

Sat, 19 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
40 new case and one dead
कोरोना - फोटो : ??????
ललितपुर। कोरोना वायरस से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को एक और संक्रमित की मौत हो गई है। अब मृतकों का आंकड़ा 34 पर पहुंच गया है। वहीं, 40 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों की संख्या 2147 हो गई है। इनमें 1690 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में लगातार कोरोना वायरस संक्रमितों की मौत हो रही है। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक 37 वर्षीय व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पर कोरोना जांच होने पर संक्रमित पाया गया। इसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, लगातार संक्रमित पाए जा रहे हैं। शहर के मोहल्ला इलाइट चौराहा निवासी चार, आजादपुरा निवासी दो, पार्श्वनाथ कॉलौनी निवासी तीन व मोहल्ला सदनशाह, सिविल लाइन, नईबस्ती, महावीर नेत्र चिकित्सालय निवासी एक, गांधीनगर, तालाबपुरा, खिरकापुरा में एक-एक संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में तहसील महरौनी कस्बा, सैदपुर निवासी दो व ग्राम सिंदवाहा, ब्लॉक बिरधा के ग्राम पिपरियावंशा, लड़वारी, बांसी व ग्राम करमई में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

611 सैंपल की नहीं आई जांच रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग लगातार कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए सैंपल ले रहा है, लेकिन अब तक आरटीपीसीआर से जांच रिपोर्ट के आने का समय ठीक नहीं किया जा सकता है। कई बार तो पांच दिन से भी अधिक समय लग रहा है। ऐसे में सैंपल देने वाले व्यक्ति को क्वारंटीन में रहना पड़ रहा है। यहां पर 14 सितंबर से अब तक के 611 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई कोरोना जांच में 40 व्यक्तियों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है और एक संक्रमित की मौत हो गई है।
- डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed