फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   4.48 crore will shift from the power line Deogarh

4.48 करोड़ से शिफ्ट होगी देवगढ़ तक विद्युत लाइन

Fri, 17 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
 4.48 crore will shift from the power line Deogarh
railway track, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। प्राचीन देवस्थल देवगढ़ तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क और शहर में देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के लिए बिजली विभाग ने स्टीमेट तैयार कर लिया है। साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से हाइटेंशन लाइनों व विद्युत खंभों की शिफ्टिंग की जाएगी। इसमें चार सौ से अधिक बिजली के खंभे हटाकर साढ़े आठ सौ से अधिक नये खंभे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्राचीन धार्मिक स्थल देवगढ़ तक फोरलेन सड़क और शहर में देवगढ़ रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा किए जाने के बाद अब जमीनी स्तर पर काम तेज हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्वे प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बिजली विभाग से विद्युत लाइनें व खंभे शिफ्ट करने के लिए सर्वे कर स्टीमेट मांगा था।
विज्ञापन


देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन से जुगपुरा तक 400  मीटर और रेलवे लाइन से डा. प्रतिभा बंसल के मकान तक 400 मीटर लंबा यानि कुल  800 मीटर लंबा और सेंटर लाइन से दोनों ओर साढ़े आठ मीटर-साढ़े आठ मीटर कुल 17 मीटर चौड़ा ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना है। इस पर बिजली विभाग ने हाइटेंशन व एलटी विद्युत लाइनें शिफ्ट करने के लिए करीब 4.48 करोड़ रुपये का स्टीमेट बनाकर पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टीमेट के मुताबिक शहर में घंटाघर से देवगढ़ तक हाईटेंशन लाइन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) लाइनों के 418 खंभे हटाए जाएंगे और 860 नये विद्युत खंभे लगाए जाएंगे। इसके लिए विद्युत विभाग ने ठेकेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, बिजली विभाग द्वारा देवगढ़ तक फोरलेन सड़क निर्माण और देवगढ़ क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के निर्माण को विद्युत लाइनें शिफ्ट करने के लिए 4.48 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार किया गया है।


इसके चलते घंटाघर से जुगपुरा तक 14 और जुगपुरा से देवगढ़ तक करीब 32 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर भी शिफ्ट किए जाएंगे। फोर लेन सड़क और रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनने से शहर वासियों व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के अलावा पर्यटकों को यहां आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed