{"_id":"6a8a0117ac6c27df58020121","slug":"334-lakh-person-days-generated-so-far-under-vb-g-ramji-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-161758-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वीबी जी रामजी में अब तक 3.34 लाख मानव दिवस हुए सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वीबी जी रामजी में अब तक 3.34 लाख मानव दिवस हुए सृजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। वीबी-जी राम जी योजना के जुलाई में लागू होने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक करीब 37400 जाॅबकार्ड धारकों को 334836 मानव दिवस तक कार्य दिया गया। इसमें श्रमिकों से पौधारोपण के लिए गड्ढे, नाला सफाई के साथ गांवों में विकास और जल संरक्षण से जुड़े कार्य कराए गए।
जनपद में 415 ग्राम पंचायतें है। गांवों के विकास के लिए मनरेगा योजना चलाई गई थी। जिसमें जॉब कार्डधारक को गांव में ही काम दिया जाना था। जिले में 196706 पंजीकृत जॉबकार्ड हैं। इसमें से 119713 सक्रिय जॉबकार्ड धारक हैं। हाल ही में मनरेगा के स्वरूप को बदलकर विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) लागू की गई। मनरेगा के तहत जहां जॉब कार्ड धारकों को सौ दिनों का रोजगार दिया जाता था, वीबी जी राम जी में जॉब कार्ड धारक श्रमिकों को 125 दिनों तक रोजगार दिए जाने की गारंटी है। साथ में तय समय में भुगतान में देरी पर मुआवजा दिया जाना तय है। वहीं पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग और सोशल ऑडिट जैसे प्रावधान भी इसमें शामिल किए गए। वीबी जी रामजी में जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संपत्ति और जलवायु संरक्षण को शामिल किया गया। इसके बाद एक जुलाई से जिले में वीबी जी रामजी योजना लागू की गई। जिसके तहत जिले के विभिन्न ब्लॉक में आने वाली ग्राम पंचायतों में 178 कार्य शुरू किए गए। शुरू होने वाले कामों में पौधरोपण के लिए किए जाने वाले गड्ढे सहित अन्य काम शामिल रहे। विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से अब तक वीबी जी रामजी के तहत करीब 37000 जॉबकार्ड धारक परिवारों के श्रमिकों ने 334836 मानव दिवस सृजन किए। काम करने वाले श्रमिकों के लिए शासन की ओर से निर्धारित की गई मजदूरी भी उनके खातों में पहुंचा दी गई है। हाल ही में मजदूरी के करीब छह करोड़ रुपये श्रमिकों के खातों में भेजे गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक वीबी जी रामजी के तहत और अधिक मानव दिवस सृजन किए जाने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। मानसून सीजन के बाद इसमें और अधिक बढोतरी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
जिले में दो श्रेणियों में शामिल किए गए काम
वीबी जी राम जी के तहत जिले में काम कराने के लिए दो श्रेणियां बनाई गई हैं। इसमें पहली में पेयजल, पौधारोपण और दूसरी में ग्रामीण संरचना है। पहली श्रेणी में जल संरक्षण सहित पौधरोपण को शामिल किया गया है। जबकि दूसरी श्रेणी में खेल मैदान, बंधी, हरा चारा सहित अन्य कार्य शामिल है। इसके अलावा तालाबों, पोखरों और जलाशयों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण तथा जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के कार्य भी कराए जाएंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
ब्लॉकवार जॉब कार्ड धारकों की संख्या
ब्लॉक - कुल जॉब कार्ड - सक्रिय जॉब कार्ड
बार - 30549 - 17381
बिरधा - 31564 - 18910
जखौरा - 41240 - 25880
मड़ावरा - 30479 - 21000
महरौनी - 32227 - 19670
तालबेहट - 30647 - 16872
योग - 196706 - 119713
-- -- -- -- -- -
जुलाई माह में वीबी जी राम जी के तहत गांवों में 178 कार्य शुरू कराए गए थे। जुलाई से अब तक 3.34 लाख मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। इसमें करीब 37400 जॉबकार्ड धारक परिवार के श्रमिक शामिल रहे। इसमें श्रमिकों को पौधारोपण के लिए गड्ढे खोदने के साथ-साथ अन्य कार्यों में लगाया गया।
रमेश कुमार यादव, उपायुक्त श्रम रोजगार