फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   325 people going on Amarnath Yatra got tested

Lalitpur News: अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले 325 लोगों ने कराया परीक्षण

Tue, 22 Apr 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
325 people going on Amarnath Yatra got tested
ललितपुर। अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के चिकित्सीय परीक्षण शुरू हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की तीन सदस्यीय समिति परीक्षण कर रही है। विभिन्न प्रकार की जांच में स्वस्थ पाए जाने पर प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है। अब तक 325 लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। तीन जुलाई को बाबा बर्फानी का पहला दर्शन होगा। यात्रा में शामिल होने के लिए चिकित्सीय प्रमाणपत्र भी जारी होना शुरू हो गया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में मेडिसन विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विनय सोनी, नेत्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रूपाली व ऑर्थो विभाग के सहायक आचार्य डॉ. निर्भय नारायण को नामित किया गया है। नेत्र और रक्त की कई जांचों में सब कुछ सही पाए जाने के बाद ऑर्थो सर्जन जांच कर रहे हैं। इसके बाद लोगों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

कराई जा रहीं ये जांचें : बीपी, शुगर, ईसीजी, सीबीसी, केएफटी, एलएफटी, लिपिड प्रोफाइल आदि जांचें की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed