{"_id":"61e5c30d66ef25751d42e6f8","slug":"32-found-positive-including-health-workers-lalitpur-news-jhs2133036159","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण: 2711 सैंपल की जांच में एक स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 32 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण: 2711 सैंपल की जांच में एक स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 32 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। लगातार नए संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य कर्मचारी समेत 32 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 2711 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट में 32 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं 17 मरीजों के होम आइसोलेशन पूर्ण होने पर संक्रमण से मुक्त किया गया है। विशेषज्ञ संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करने और टीकाकरण कराए जाने की सलाह दे रहे हैं।
विशेषज्ञों ने बताया कि संक्रमण से बचाव करें। मुंह पर मास्क बांधे रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। दोनों टीका लगवाकर बचाव करें। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2711 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर किट से 1254 और एंटीजन किट से 1457 सैंपल लिए गए। इनमें आरटीपीसीआर किट की जांच में दस व्यक्ति और एंटीजन किट से 22 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी पांच, तालाबपुरा निवासी तीन, नेहरूनगर निवासी दो, आजादपुरा निवासी दो, पुलिस लाइन निवासी एक, गोविंदनगर, छत्रसालपुरा, वसुंधरा कॉलोनी निवासी एक-एक व्यक्ति, ब्लॉक बिरधा के ग्राम जमुनियां, धौर्रा, तालगांव निवासी एक-एक, ब्लॉक तालबेहट कस्बा निवासी छह, कैंट निवासी एक, ग्राम सुनौरी, दौलता निवासी एक-एक संक्रमित मिले हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 224 हो गई है।
सोमवार को टीम द्वारा लिए गए सैंपल की जांच में 32 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन किया गया है। डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी