फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हिंदी दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

हिंदी दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन

Fri, 11 Jan 2019 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
हिंदी दिवस पर हुआ संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

ललितपुर। पनारी गांव स्थित पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज में विश्व हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक डॉ. सूर्यनाथ यादव, सितारा देवी यादव, अध्यक्ष कंचनलता यादव, प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, पूजा यादव, महिला महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सूफिया, डॉ. महेश कुमार झा ने किया।

सूर्यनाथ यादव ने कहा कि भाषा भावनाओं को व्यक्त करने का एक साधन मात्र है लेकिन इस साधन में वह बल है जो दुनिया को बदल सकता है। विभिन्नताओं के बीच एक भाषा ही है जो एकता का आधार बनती है और हम सभी को इस एकता के साधन का सम्मान करना चाहिए। हिंदी हमारी मातृभाषा है जिसे सम्मान देना हमारा कर्त्तव्य है। सौरव यादव ने संस्कृति और हिंदी भाषा को बचाने पर जोर देते हुये कहा कि अलग-अलग देशों में हिंदी को बचाने की जिम्मेदारी भारत ने ली है। हिंदी हुकूमत की ताकत से नहीं, मानव शक्ति से बढ़ रही है। पूजा यादव ने कहा कि समय आ गया है अब हिन्दी को भी अन्य भाषाओं की तरह अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर उचित स्थान मिलना चाहिए। प्राचार्या डॉ. सूफिया ने कहा ‘विश्व हिन्दी दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि विश्व में हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए वातावरण निर्मित करना, हिन्दी के प्रति अनुराग पैदा करना, हिन्दी की दशा के लिए जागरूकता पैदा करना तथा हिन्दी को विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत करना। रमेशचन्द्र पटेल ने कहा हिन्दी समग्र भारत में जन जन की भाषा है, हिन्दी विश्व शान्ति, प्रेम, सत्य, अहिंसा की परिभाषा है। महेश कुमार झा ने कहा हिन्दछी उन सभी गुणों से अलंकृत है जिसके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषाओं की अगली श्रेणी में सभासीन हो सकती है। इस अवसर पर डॉ. वन्दना याज्ञिक, अल्का यादव, प्रीति शुक्ला, दीपिका जैन, आकांक्षा दुबे, रजनी यादव, पूजा झा, संध्या राजपूत, दिव्या मेहरा, साधना नांगल, विभा ताम्रकार, नीलम राजपूत, रत्ना याज्ञिक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed