फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गोपनीय सर्वे पर टिका दावेदारों का भविष्य

गोपनीय सर्वे पर टिका दावेदारों का भविष्य

Sun, 29 Oct 2017 08:50 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
गोपनीय सर्वे पर टिका दावेदारों का भविष्य
गोपनीय सर्वे पर टिका दावेदारों का भविष्य
विज्ञापन

जनता में पैठ को भांप रहे राजनीतिक दल
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। निकाय चुनाव में राजनीतिक दल कोई भी खतरा लेने के मूड में नहीं हैं। भाजपा व बसपा टिकट घोषित करने से पहले गोपनीय सर्वे करा रही है। इसमें दावेदारों की जनता में पैठ को आंका जा रहा है। यही वजह है कि उम्मीदवार के चयन पर अंतिम मुहर नहीं लग पा रही है।

भारतीय जनता पार्टी में सबसे ज्यादा टिकट के लिए मारामारी है। कोई भी दावेदार खुद को कमतर नहीं मान रहा है। ऐसी स्थिति में शीर्ष नेताओं के सामने वास्तविकता सामने नहीं आ पा रही है। इसके मद्देनजर पार्टियों ने गोपनीय सर्वे कराने का निर्णय लिया है। इस फामूर्ले पर भाजपा व बसपा काम कर रही है जबकि सपा में टिकट के लिए दावेदार लखनऊ में डेरा डाल चुके हैं। यही नहीं, दावेदार टिकट की जुगत भिड़ाने के लिए तमाम नेताओं से संपर्क साध रहे हैं। सोमवार को टिकट घोषित होने की संभावना जताई जा रही है। उधर, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने दावेदार के प्राप्त आवेदन मांगे हैं। वहीं, गोपनीयता सर्वे कराकर दावेदारों की स्थिति भांपी जा रही है। इसी तरह बसपा भी गोपनीय सर्वे कराकर जनता का रुख जानने में लगी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा का कहना है कि समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। भाजपा व सपा के उम्मीदवार घोषणा पर नजर बनाए हुए हैं। बसपा जिलाध्यक्ष कैलाश नारायण कुशवाहा का कहना है कि एक नवंबर को उम्मीदवार घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed