फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   31 wedding processions will be taken out in the district, special security arrangements will be made.

Lalitpur News: जिले में निकलेंगी 31 बरातें, सुरक्षा के रहेंगे विशेष इंतजाम

Sun, 15 Feb 2026 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
31 wedding processions will be taken out in the district, special security arrangements will be made.
महाशिवरात्रि : यातायात व्यवस्था बनाए रखने को यातायात पुलिस रहेगी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाशिवरात्रि पर जिले के विभिन्न स्थानों पर 31 शिव बरातें निकलेंगी। विभिन्न शिवालयों में होने वाले जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जुटी रहेगी।
जनपद में महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए सुरक्षा का खाका तैयार किया है। पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, जनपद में करीब 31 जगहों पर शिव बरात निकाली जाएगी। यहां पर अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी। बरात के साथ साथ पुलिस भी चलेगी। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। यहां पर पुलिस के आलाधिकारी भी भ्रमणशील रहेंगे। पुलिस ड्यूटियों को बॉक्स फार्मेशन में लगाया गया है। मंदिरों में स्थापित शिवलिंग की सुरक्षा के लिए पोस्टर/पिकेट पार्टी को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्यूटी को बॉक्स फार्मेशन में लगाने, मंदिरों में स्थापित शिवलिंग की सुरक्षा के लिए पोस्टर/पिकेट पार्टी को तैनात किया गया। प्रभावी भीड़ एवं यातायात प्रबंधन सहित पुलिस भ्रमणशील रहेगी। जनपद के लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। - मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed