फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   31 corona infected

दो दिन में मिले 31 व्यक्ति कोरोना संक्रमित

Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
31 corona infected
corona hotspot 1.jpg - फोटो : corona hotspot 1.jpg
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण की गति बीते दिनों में चार गुनी हो गई है। बढ़ते संक्रमण को लेकर लोग सहमें हुए हैं। यहां पर दो दिन में 31 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1731 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 759 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। वहीं, 972 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए हैं। इनमें आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में पांच व एंटीजन किट से 26 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में नौ को होम आइसोलेट, 15 को एल-3 सीएचसी तालबेहट व एल- 2 में पांच को भर्ती कराया गया है। दो संक्रमित अन्य जनपद में निवासी है।
विज्ञापन

संक्रमितों में शहर के मोहल्ला इलाइट चौराहा निवासी पांच, मोहल्ला कटराबाजार निवासी पांच, गांधीनगर निवासी चार, आजादपुरा निवासी तीन, सिविल लाइन निवासी दो, नेहरूनगर निवासी एक, गोविंद नगर निवासी एक, अंब्रोसिया कॉलौनी निवासी एक, ब्लाक जखौरा के ग्राम मुहारा निवासी दो, बांसी निवासी एक, राजघाट निवासी एक, ब्लॉक बिरधा जैन मंदिर के पास निवासी दो, ब्लाक बार के ग्राम बुरागांव निवासी एक, मड़ावरा निवासी एक व महरौनी के सैदपुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3594 पहुंची संक्रमितों की संख्या
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3594 पहुंच गई है। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3454 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 93 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 894 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
दो दिन में 31 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिन्हें सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed