{"_id":"610eef788ebc3e70cf53f986","slug":"3-28-lakh-cusecs-of-water-is-being-withdrawn-from-matatila-dam-taldehate-news-jhs2014185184","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताटीला बांध से हो रही है 3.28 लाख क्यूसेक जल की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताटीला बांध से हो रही है 3.28 लाख क्यूसेक जल की निकासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। मध्य प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश का असर क्षेत्र के बांधों पर पड़ रहा है। जिसके चलते बांधों में पानी लबालब हो गया है। दोनों बांधों से पानी की निकासी जारी है। जिसे देखने भारी संख्या में सैलानी जुट रहे है। वही बांध में पानी बढ़ने से भराव में बने किसानों के खेत जलमग्न हो गए। जिससे किसान परेशान हैं।
इस समय सीमावर्ती मध्य प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी, नाले उफान पर हैं। इस बारिश का असर जनपद के प्रमुख बांधों पर हो रहा है। बारिश के कारण राजघाट बांध में जलस्तर बढ़ जाने से वहां से पानी की निकासी लगातार हो रही है। जिसके चलते माताटीला बांध में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। जिसके जलस्तर को बनाए रखने के लिए माताटीला बांध के बीस गेटों को आठ आठ फीट की ऊंचाई से खोलकर 3.28 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
वहीं सुकुवां ढुकुवां बांध से भी पानी की निकासी की जा रही है। पानी की निकासी के दृश्य को देखने भारी संख्या में सैलानी जा रहे है। बांध से पानी निकलने के कारण पूराविरधा से बबीना मार्ग बंद होने के अलावा मध्य प्रदेश के कई गांवों से उत्तर प्रदेश का सम्पर्क भी टूट गया है।
विज्ञापन
वहीं बांधों में जलभराव होने से बांध के भराव में बने किसानों के खेतों में पानी भर गया। इससे उनकी फसलें जलमग्न हो गई हैं। इससे किसानों में काफी आक्रोश है।