फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   286 couple tied the knot in mass marriage convention

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में परिणय सूत्र में बंधे 286 जोड़े

Sun, 12 Dec 2021 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
286 couple tied the knot in mass marriage convention
शहर में आयोजित कार्यक्रम में वर वधू को शादी का प्रमाणपत्र देते ईओ निहाल चंद्र - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिले में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शहर में रैन बसेरा व ब्लॉक स्तर पर आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 286 जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाह, डीएम आलोक सिंह सहित अफसरों ने नव दंपती को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में दांपत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों के लिए आज का दिन अत्यधिक सौभाग्यशाली है। सरकार में किसी भी प्रकार का धार्मिक एवं जातिगत भेदभाव नहीं है। सदर विधायक ने कहा कि सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए जन्म के साथ ही बेटी की शिक्षा, उसके विवाह एवं विवाह के बाद भी अनेक योजनाएं महिलाओं के विकास के लिए संचालित की है। मुख्यमंत्री विवाह योजना में लाभार्थी को 51 हजार की आर्थिक सहायता दी गई, जिसमें गृहस्थी का सामान एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं और बारातियों के भोजन आदि की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन

डीएम आलोक सिंह, एसपी निखिल पाठक, सीडीओ अनिल कुमार पाठक,जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला अल्पसंख्यक वर्ग कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने सभी जोड़ों को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उधर, मड़ावरा में एसडीएम संजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, जिलापंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, वीर सिंह बुंदेला, रजऊ मेंगुवा, श्रीराम पटैरिया, अशोक रावत, सूरज जैन, कल्यान सिंह, अजय पटैरिया, कैलाश साहू, सोनू चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन नगर पालिका क्षेत्र के 27, जिला पंचायत के 12, ब्लाक बिरधा के 35, ब्लॉक जखौरा के 46, ब्लॉक तालबेहट के 50, मड़ावरा के 55, महरौनी के 28, ब्लॉक बार के 26, नगर पंचायत महरौनी के चार, नगर पंचायत पाली के दो, नगर पंचायत तालबेहट का एक जोड़े का विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed