{"_id":"57475a3e4f1c1b7562692080","slug":"25-shop-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की चार दुकानें निरस्त, 25 निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की चार दुकानें निरस्त, 25 निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
25 shop suspended, laitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। सूखे से जूझ रहे जनपद में ग्रामीण जनता के साथ कोटेदारों द्वारा की जा रही मनमानी की शिकायतें मिलने पर इनकी जांच की गई। इस दौरान राशन की चार दुकानें निरस्त कर दी गईं, जबकी 25 दुकानों को निलंबित कर दिया गया।
डीएम डा. रुपेश कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी डीएस राम को जांच टीमें बनाकर शिकायतों की जांच के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में टीमों ने जिले भर में गत दिनों 120 छापे मारे व 210 दुकानों का निरीक्षण किया था। इसमें राशनकार्ड धारकों को राशन उपलब्ध नहीं कराने व समय से दुकान नहीं खोलने की शिकायत पर 25 दुकानों को निलंबित कर दिया गया।
दो उचित दर विक्रेताओं ग्राम बसतगुंवा के नरेंद्र सिंह बुंदेला व ग्राम तेरा के रामलाल अहिरवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, जबकि चार दुकानों को निरस्त करते हुए 15 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस दौरान विभाग ने 35 हजार रुपए की धनराशि जब्त की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अंत्योदय योजना के तहत पात्र कार्ड धारकों को तय राशन उपलब्ध नहीं कराने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राशन की दुकान जिस व्यक्ति के नाम आवंटित है, अगर उसके स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति संचालित करते पाया गया, तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने अपात्र कार्डधारकों से अपने कार्ड स्वत: निरस्त कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि जांच में अपात्र कार्डधारकों के पकड़ में आने पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।