फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   25 positive with 4 boys

चार बालकों समेत 25 मिले कोरोना संक्रमित

Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
25 positive with 4 boys
कोरोना - फोटो : ??????
ललितपुर। रविवार को 25 व्यक्ति कोविड-19 जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 538 पहुंच गई है। इनमें नौ की मौत हो गई और 317 मरीज स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 45 और 70 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। मोहल्ला सरदारपुरा निवासी तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 17 वर्षीय किशोर, 12 वर्षीय बालिका व 35 वर्षीय महिला संक्रमित हैं। मोहल्ला राजपूत कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व आजाद चौक निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति और मोहल्ला पुरानी बजरिया निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी 10 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 06 वर्षीय बालक, 08 वर्षीय बालक, 13 वर्षीय किशोर, 14 वर्षीय किशोरी, 22 वर्षीय युवक, 26 वर्षीय युवक, 65 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीया वृद्धा, 29 और 30 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हैं। वहीं ग्राम बारोद बिजलौन में 55 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित पाया गया है। ग्राम पठौरिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव आया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

के सागर स्थित सदर बाजार निवासी चार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनमें 65 वर्षीय वृद्ध, 30 वर्षीय युवक, 43 वर्षीय अधेड़, 60 वर्षीया महिला कोरोना संक्रमित हैं, जो सैंपल देने के बाद मध्यप्रदेश निकल गए। जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। मोबाइल से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति सागर जा चुके हैँ। इसकी जानकारी सागर जिला प्रशासन को भेजी गई है।
414 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में अब तक चार अगस्त से अब तक के 414 सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है।
सागर प्रशासन को भेजी सूचना
रविवार को मध्यप्रदेेश के जिला सागर निवासी चार व्यक्ति संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आने पर संक्रमित मरीजों ने बताया कि सागर पहुंच गए हैं। सागर जिला प्रशासन को संक्रमित व्यक्तियों की सूचना भेज दी गई है।

- डॉ. हुसैन खान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी
रविवार को जिले में 25 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों से संपर्क कर सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed