फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   24 hours electricity

अब बजाज प्लांट से मिलेगी 24 घंटे बिजली

Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
24 hours electricity
electricity - फोटो : demo pic
ललितपुर। ललितपुर पावर जनरेशन कंपनी (बजाज पावर प्लांट) की बिजली का लाभ जनपदवासियों को मिलना शुरू हो गया है। पनकी कंट्रोल ने बिजली कटौती का नया रोस्टर एक महीने के लिए जारी कर दिया है। यह रोस्टर मंगलवार से लागू हो गया है, लेकिन कटौती का निर्णय बजाज पावर प्लांट और पारीछा थर्मल पावर प्लांट से मिलने वाली बिजली के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


बजाज प्लांट से बिजली मिलने पर जनपद को 24 घंटे बिजली दी जाएगी, जबकि पारीछा प्लांट से बिजली मिलने पर जनपद में चार घंटे की कटौती की जाएगी। बजाज प्लांट की बिजली का उत्पादन शुरू होने के बाद जनपद को कल्यानपुरा स्थित 220 केवी विद्युत केंद्र के माध्यम से 132 केवी के रौंड़ा हाइडिल को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद यहां से बिजली 66 व 33 केवी लाइनों के माध्यम से जनपद के 12 विद्युत उपकेंद्रों द्वारा जिलेवासियों को मिलती है। यदि बजाज प्लांट की बिजली तकनीकी खराबी के कारण उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो जिला वासियों को पारीछा प्लांट की बिजली हंसारी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती है। पनकी कंट्रोल द्वारा जनपद में बिजली कटौती का रोस्टर इस माह एक सप्ताह में दूसरी बार बदल दिया गया है। एक सप्ताह पूर्व एक जून से नगर में सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक दो घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक और रात में आठ बजे से दस बजे तक चार घंटे की बिजली कटौती का रोस्टर जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ कि मंगलवार को पनकी कंट्रोल द्वारा एक बार फिर से जनपद में बिजली कटौती और बिजली सप्लाई का नया कंडीशनल  रोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार पूरे जनपद में एक साथ सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को तीन बजे से पांच बजे तक कुल चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। लकिन, पनकी कंट्रोल द्वारा जारी इस नए रोस्टर में शर्त रख दी है कि यदि जनपद को बजाज पावर प्लांट से बिजली उपलब्ध होती है, तो यह रोस्टर लागू नहीं होगा।


जनपद को बजाज प्लांट की 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलती रहेगी, लेकिन यदि किसी तकनीकी खराबी के कारण बजाज प्लांट से बिजली उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो पारीछा से बिजली आपूर्ति करते हुए उक्त रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाएगी। कंडीशनल रोस्टर के अनुसार चार घंटे बिजली कटौती कर जिले को 20 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी। नया रोस्टर मंगलवार से जारी हो गया है, जो सात जुलाई तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed