फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   22 people affected by diarrhea in 24 hours in the same village

Lalitpur News: एक ही गांव में 24 घंटे में डायरिया की चपेट में आए 22 लोग

Wed, 18 Sep 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
22 people affected by diarrhea in 24 hours in the same village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम माडरी में दूसरे दिन भी डायरिया का प्रकोप जारी रहा। 24 घंटे में 22 लोग इसकी चपेट में आए। सोमवार देर रात आठ तो मंगलवार को डायरिया के 14 मरीज मिले। पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि तीन मरीजों को सीएचसी जखौरा में उपचार दिया जा रहा है।
ग्राम माडरी में बीते सोमवार शाम को डायरिया के महज तीन मरीज थे, जिन्हें उपचार दिया जा रहा था। देर रात में अचानक गांव के अशोक (67), मिथलेश (30), सेवकुंवर (50), विनोद कुमार (35), छोटे यादव (40), निधि (20), अजब कुंवर (35), ऋष्टि (14) को उल्टी-दस्त होने लगे। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर तीन मरीजों के परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं एक मरीज को जखौरा सीएचसी ले जाया गया। जबकि, चार मरीज गांव में रुके रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। यहां राधिका (10), बादाम (33), रामकली (65), तुलसी (75), हरकुंवर (30), सुक्कू (60), दीपा (24), केशव (10), सविता (35), बालकुंवर (38), मीना (32), आशीष (22), विनीता (35), विनीता (22) में उल्टी-दस्त की शिकायत मिली। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर होने पर दो को मेडिकल कॉलेज और दो को सीएचसी जखौरा में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने गांव के कूपों में ब्लीचिंग पाउडर डलवाया। क्लोरीन की दवाइयां भी वितरित कराईं। सीएमओ ने बताया कि गांव में दवाइयां व बोतल आदि सभी उपलब्ध करा दिया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा अभियान चलाकर सफाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
गांव से रात में गायब हो गई स्वास्थ्य विभाग की टीम : डायरिया के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में चिकित्सक समेत टीम को तैनात कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों के जाते ही टीमें गायब हो गईं। जखौरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. समीर प्रधान ने बताया कि गांव में लगी टीम के रात में गायब होने की सूचना मिली थी। सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई है।

---
एक ही गांव में 24 घंटे में 22 मरीज डायरिया की चपेट में आए हैं। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पतालों में भर्ती किया गया है।-डाॅ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article