फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   नर्सिंग होमों में नहीं है पार्किंग की सुविधा, सड़क पर वाहन खड़ा करने को हुए मजबूर

नर्सिंग होमों में नहीं है पार्किंग की सुविधा, सड़क पर वाहन खड़ा करने को हुए मजबूर

Tue, 07 May 2019 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
नर्सिंग होमों में नहीं है पार्किंग की सुविधा, सड़क पर वाहन खड़ा करने को हुए मजबूर
बगैर पार्किंग के चल रहे नर्सिंग होम
विज्ञापन

ललितपुर। शहर में अतिक्रमण की समस्या किसी से छिपी नहीं है। उस पर नर्सिंग होम इस समस्या को बढ़ा रहे हैं। कुछ को छोड़कर अधिकांश नर्सिंग होम के पास खुद की पार्किंग नहीं है। इससे नर्सिंग होम के आसपास से निकलना मुश्किल हो जाता है। यहां पर अधिकतर मरीज व तीमारदार सड़क किनारे ही वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। कुछ लोग तो सड़क पर ही वाहनों खड़ा कर देते हैं। इससे जाम तो लगता ही है साथ में दुर्घटनाएं होने का अंदेशा भी बना रहता है।
बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने का दावा करने वाले अधिकतर नर्सिंग होम शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। एक तो वे स्वास्थ्य विभाग के तय मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ पार्किंग का अभाव देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मानकों की जांच के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है। इस कारण मरीजों को नर्सिंग होमों में स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। कई नर्सिग होम मरीजों को बेवजह परेशान करते दिखाई देते हैं। पार्किंग की सुविधा के अभाव में मरीजों के तीमारदार अपने वाहनों को जहां-तहां रख देते हैं। कई तीमारदार सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। कुछ तो सड़क से सटाकर वाहन छोड़कर नर्सिंग होम में इलाज कराने पहुंच जाते हैं। इस स्थिति में सड़क पर जाम की स्थिति बनने लगती है। कई बार दुर्घटनाएं होने की संभावना बन जाती है। इसके बाद भी जिम्मेदार इन अव्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन


ये हैं नर्सिंग होम के मानक
स्त्री पुरुष के लिए अलग-अलग प्रसाधन
संक्रमण मरीजों के लिए अलग कमरा
अग्निशमन उपकरण
पुरुषों महिलाओं के लिए अलग-अलग वार्ड
पलंग के बगल में ही ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा
बिस्तरों के बीच पर्दा विभाजन
गंभीर बीमारियों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को 24 घंटे के भीतर देना
पार्किंग की सुविधा

नर्सिंगहोमों का निरीक्षण कर मानकों की जांच की जाएगी। मानकों पर खरा न उतरने वाले नर्सिंग होम पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश भारती, नोडल अधिकारी, नर्सिंग होम

नर्सिग होमों को जारी करेंगे नोटिस
जो नर्सिंग होम पार्किंग की सुविधा नहीं दे रहे हैं और उनके यहां आ रहे मरीज एवं तीमारदारों की वजह से यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है, उन्हें शीघ्र ही नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नासिर अली, सहायक यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed