फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बीटीसी परीक्षा में शिक्षकों लगाने से बाधित हुई कक्षाएं

बीटीसी परीक्षा में शिक्षकों लगाने से बाधित हुई कक्षाएं

Fri, 02 Nov 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
बीटीसी परीक्षा में शिक्षकों लगाने से बाधित हुई कक्षाएं
बीटीसी परीक्षा में शिक्षकों को लगाने से बाधित हुई कक्षाएं
विज्ञापन

ललितपुर। राजकीय इंटर कालेज में बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से कई कालेजों की कक्षाएं प्रभावित हो गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर पीएन इंटर कालेज पर पड़ा है। बीटीसी की सेमेस्टर परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज केंद्र बनाया गया है। यहां 295 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा को नकल विहीन और सुचितापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा सहित विभिन्न कालेजों से शिक्षकों को लिया गया है। इसमें बेसिक शिक्षा से दस, पीएन इंटर कालेज से दस, वर्णी कालेज से दस व जीजीआईसी से चार शिक्षिकाओं को कक्ष निरीक्षक बना गया है। इससे कालेजों की व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। सबसे ज्यादा इसका विपरीत असर पीएन इंटर कालेज पर पड़ा है। यहां शिक्षकों की भारी कमी पड़ गई है। जीजीआईसी में शिक्षिकाओं की कमी के चलते गृह परीक्षाएं कराना मुश्किल हो रहा है। इस मामले में विभागीय अफसर चुप रहकर बीटीसी परीक्षा कराने में जुटे हैं। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर का कहना है कि बीटीसी परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए पूरी संवेदनशीलता बरती जा रही है। इसमें परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा से दस शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। इसमें अभिभावक शिक्षक संघ के शिक्षकों को कालेजों में शिक्षण कार्य के लिए छोड़ा गया है जो कक्षाओं के संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed