{"_id":"5b1c3ba44f1c1bf86e8b7358","slug":"21528576932-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने जल संस्थान की निकाली शव यात्रा, वाटर वर्क्स पर किया दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने जल संस्थान की निकाली शव यात्रा, वाटर वर्क्स पर किया दहन
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने जल संस्थान की निकाली शव यात्रा
वाटर वर्क्स पर किया दहन
प्रदर्शन कर एसडीएम सदर को सौपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले चलाए जा रहे जल सत्याग्रह के अंतिम दिन शहर में जलसंस्थान की शव यात्रा निकाली। इसके उपरांत उसे वाटर वर्क्स के मुख्य द्वार पर आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस ने जिले में गहरा रहे पेयजल संकट को मुद्दा बनाते हुए तीन दिन का जल सत्याग्रह छेड़ा। पहले दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने इसमें प्रतिभाग किया। दूसरे दिन भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को कोसा। शनिवार को अंतिम दिन कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह दस बजे घंटाघर प्रांगण में जुटे। यहां उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पश्चात जलसंस्थान की शव यात्रा कंधों पर लेकर आगे बढ़े। वहीं, शव के पीछे चल रहे कार्यकर्ता हाथों में नारे लगी तख्ती लेकर चल रहे थे तो कुछ कांग्रेसी झाडू नहीं पानी चाहिए, के नारे लगा रहे थे। जुलूस घंटाघर से प्रारंभ होकर नझाई बाजार स्थित वाटर वर्क्स पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर जल संस्थान का प्रतीकात्मक शव रख दिया। इसके बाद उसे आग के हवाले कर दिया। यहां भी जमकर नारेबाजी की गई। नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने कहा कि ललितपुर क्षेत्र से दो मंत्री हैं इनमें से एक प्रदेश तो दूसरा केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल है। क्षेत्रीय सांसद उमा भारती तो जल संसाधन मंत्रालय संभाल रही हैं। इसके बाद भी क्षेत्रीय जनता को पीने के पानी को परेशान होना पड़ रहा है। अजय तोमर ने कहा कि एक ओर बजार पावर प्लांट के लिए पानी की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी ओर आम जन मानस को बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कंट्रोल रूम के नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने, टैंकरों पर कंट्रोल रूम का नंबर लिखवाने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन की दोषपूर्ण कार्य प्रणाली की निंदा की। इसी दौरान एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ सदर हिमांशु गौरव मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा से जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन पर मुहम्मद जलील, बहादुर अहिरवार, मु. आसिफ, उवेश खान, सुनील खजुरिया, पार्षद जहीर अली रानू, मुकेश रजक, ऊदल सिंह पटेल, समद खान, बलवंत सिंछह, प्रदीप रिछारिया, मोंटी शुक्ला, अंकित त्रव, साबिर, विट्टू राजा, जगभान सिंह, रामगोपाल अहिरवार, जगभान सिंह, नाती राजा, शुभम शुक्ला, रूपम झां, दीपक यादव, विनोद मिश्रा के हस्ताक्षर बने हैं।