फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: अब थाने की हकीकत से रूबरू करवाएंगे एसपी के फरियादी

क्राइम: अब थाने की हकीकत से रूबरू करवाएंगे एसपी के फरियादी

Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: अब थाने की हकीकत से रूबरू करवाएंगे एसपी के फरियादी
फरियादियों संग व्यवहार की हकीकत जानेंगे एसपी
विज्ञापन

अच्छा व्यवहार न करने पर की जाएगी कार्रवाई
ललितपुर।
एसपी डॉ. ओपी सिंह ने थानों में फरियादियों के साथ हो रहे व्यवहार की हकीकत परखने के लिए एक पहल शुरू की है। इसके तहत एसपी के फरियादी थानों में पहुंचकर अपनी फरियाद सुनाएंगे और वहां उनकी फरियाद पर हो रही कार्रवाई के संबंध में एसपी को अवगत करवाएंगे। वहीं, एसपी ने बताया कि जिन थानों में फरियादियों के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार नहीं किया जाएगा तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी पुलिस और जनता के बीच मित्रता का माहौल बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में एसपी डा. ओपी सिंह भी सभी थानाध्यक्षों को इसपर अमल लाने के निर्देश दे चुके हैं। एसपी ने निर्देश देते हुए बताया कि थाने में पहुंचने वाले हर फरियादी के साथ मित्रतापूर्वक व्यवहार किया जाए। इसके साथ ही शिकायतों का शीघ्र संज्ञान लेकर उनकी जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। तमाम निर्देशों के बाद भी सुधार न होता देख एसपी ने एक पहल शुरू कर दी है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक किसी व्यक्ति को स्वयं थाने में भेजकर वहां की हकीकत जानेंगे। इसके लिए एसपी का फरियादी थाने में पहुंचकर अपनी शिकायत देगा और कार्रवाई की मांग करेगा। थाने पहुंचने से लेकर उस पर हुई हर कार्रवाई फरियादी एसपी को बताएगा और कार्यप्रणाली की जानकारी देगा। इससे पुलिस अधीक्षक उक्त थाने में फरियादियों के साथ होने वाले व्यवहार की जानकारी मिल सकेगी। इसकी पहल शुरू की जा चुकी है। अभी तक कुछ फरियादी क्षेत्राधिकारियों के पास पहुंच चुके हैं और अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।
विज्ञापन


असंतुष्टों से खुद करेंगे बात
पुलिस अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बताया कि आए दिन डायल 100 पुलिस द्वारा उत्पीड़न की शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए वह कार्रवाई से असंतुष्ट हुए लोगों से खुद ही बात करेंगे और कारण की जानकारी लेंगे। एसपी ने बताया कि डायल 100 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है। इसमें शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं कि पुलिस शिकायतकर्ता को ही हिरासत में ले लेती है। इसके बाद कंट्रोल रूम द्वारा फीडबैक लिए जाने पर वह कार्रवाई से असंतुष्ट होने की बात कहता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही लापरवाही को रोकने और दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए वह खुद ही बात करेंगे। इसके लिए एसपी प्रतिदिन डायल 100 नंबर पर जिले से आने वाली शिकायतों और उनपर हुई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। साथ ही फीडबैक में असंतुष्ट रहने की बात कहने वाली शिकायतकर्ता से असंतघुष्टि का कारण पूछेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस की कार्यप्रणाली सुधारने और जनता व पुलिस के मध्य मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने के उद्देश्य से कुछ कदम उठाए गए हैं। इससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी मिलेगी और थानों में फरियादियों के साथ हो रहे व्यवहार की जानकारी मिलेगी। जो पुलिस कर्मचारी या अधिकारी लापरवाही करते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डा. ओपी सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed