फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   स्वच्छ वार्ड व सभासद होंगे सम्मानित

स्वच्छ वार्ड व सभासद होंगे सम्मानित

Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छ वार्ड व सभासद होंगे सम्मानित
स्वच्छ वार्ड व सभासद होंगे सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड स्वच्छ होने पर वहां के सभासद को सम्मानित किया जाएगा। यह बात नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष ने जैन बड़ा मंदिर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने का आग्रह नगरवासियों से किया है।

स्वच्छ भारत स्वास्थ्य भारत विषय पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण भी नगर का होने जा रहा है। इसमें नगरवासियों का सहयोग अपेक्षित है। पूर्व प्राचार्य अजय जैन ने इंदौर में स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों को विस्तार से रखा। उन्होंने शहर में भी इस तरह के कार्यक्रमों को चलाने पर जोर दिया। प्रीति जैन ने स्वास्थ्य रहने के लिए स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान चंद्रशेेखर उद्यान पार्क के शौचालयों की सफाई, रोशनी की व्यवस्था, आवारा जानवरों के विचरण व साफ-सफाई की समस्याओं को रखा गया। समारोह के समापन पर मनोरंजन के लिए तंबोला खेल का आयोजन किया गया। इसमें पालिका अध्यक्ष सहित ऋतु बजाज, कल्पना समैया, किरण कड़ंकी, कल्पना जैन, अनुज सर्राफ व संगीता विजयी रही। इस मौके पर सरोज सिमरा, कल्पना समैया, मीना कबाड़ी, शोभा वत्सल, सुनीता जैन, चंद्रशेखर समैया, सुमतचंद सिमरा का विशेष सहयोग रहा। संचालन जैनेंद्र नजा व सरोज सिमरा ने संयुक्त रूप से किया। अंत में विजया दीदी ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed