{"_id":"5a0ca8164f1c1b65548bd75e","slug":"21510778902-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने परखा देवगढ़ व राजघाट सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने परखा देवगढ़ व राजघाट सड़क का निर्माण
Updated Thu, 16 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने परखा देवगढ़ व राजघाट सड़क का निर्माण
ललितपुर। ललितपुर-राजघाट, जखौरा-राजघाट और ललितपुर से देवगढ़ तक बनाई जा रही तीनों सड़कों पर हो रही निर्माण कार्य की गुणवत्ता बुधवार को जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने परखी। उन्होंने सड़क निर्माण में प्रयोग होने वाले मैटेरियल और मैटेरियल के लेयर की गहराई से जांच की।
ललितपुर से राजघाट की लंबाई 21.56 किलोमीटर है। इस रोड में ब्लैकटॉप की चौड़ाई सात मीटर तथा पटरी समेत संपूर्ण रोडवे 11 मीटर चोड़ा बनेगा। इस पर 14 किलोमीटर तक ब्लैकटॉप का काम पूरा हो चुका है। शेष हिस्से पर सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। ललितपुर से देवगढ़ की सड़क की कुल लंबाई 30.55 किलोमीटर है, यह रोड भी पटरी सहित रोडवे 11 मीटर की चौड़ाई में बनायी जाएगी, जिसमें 10 मीटर की चौड़ाई तक ब्लैकटॉप रहेगा। इस सड़क पर 12 किलोमीटर तक चौड़ीकरण का कार्य किया जा चुका है तथा शेष पर सुदृढ़ीकरण का काम जारी है। जिलाधिकारी ने जखौरा से राजघाट जाने वाली सड़क का भी निरीक्षण किया। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जखौरा से राजघाट तक जाने वाली सड़क 19 किलोमीटर लंबी है, इस सड़क में सात मीटर की चौड़ाई में ब्लैकटॉप होगा, जबकि पटरी सहित संपूर्ण रोडवे 11 मीटर चौड़ा होगा। इस सड़क पर 12.5 किलोमीटर की लंबाई तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा हो चुका है तथा शेष पर सुदृढ़ीकरण का काम जारी है। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कांट्रैक्टरों को निर्देशित किया कि इन तीनों सड़कों का निर्माण तय समयसीमा में कर लिया जाये। यदि कार्य समयसीमा के भीतर खत्म नहीं किया गया तो लेटलतीफी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता निर्माण खंड प्रकाश चंद्र, सहायक अभियंता मोहम्मद सलीम तथा सड़क निर्माण से जुड़े कांट्रैक्टर उपस्थित रहें।