{"_id":"68604119ff428a36e602f272","slug":"21-schools-with-less-than-50-students-merged-with-nearby-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138070-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 50 से कम छात्रांकन वाले 21 विद्यालय नजदीकी स्कूलों में मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 50 से कम छात्रांकन वाले 21 विद्यालय नजदीकी स्कूलों में मर्ज
विज्ञापन
ललितपुर। शिक्षक संगठनों और शिक्षकों के विरोध के बीच शनिवार को 21 परिषदीय विद्यालयों को नजदीकी विद्यालय में मर्ज कर दिया गया। अब इन विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र विलय होने वाले स्कूलों में पढ़ाई करेंगे।
शासन ने 50 से कम छात्रांकन वाले परिषदीय विद्यालयों को पेयरिंग स्कीम के तहत नजदीक के विद्यालय में मर्ज करने के निर्देश जारी किए थे। शिक्षक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने 21 विद्यालयों को उनके नजदीक के विद्यालयों में मर्ज कर दिया। विलय होने वाले विद्यालयों में ब्लॉक तालबेहट और बिरधा के चार-चार, मड़ावरा के दो, महरौनी के तीन, बार व जखौरा के दो-दो, नगर क्षेत्र के चार विद्यालय शामिल हैं।
बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि मर्ज किए गए ये विद्यालय ऐसे थे, जिनके नजदीक ही दूसरा विद्यालय संचालित हो रहा था। दूरदराज के विद्यालयों को मर्ज नहीं किया जा रहा है। अब एक जुलाई से स्कूलों में बच्चे पहुंचने शुरू होंगे। इन 21 विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे अब इन मर्ज वाले विद्यालयों में जाकर पढ़ेंगे और यहां के संसाधनों का उपयोग करेंगे।
विज्ञापन
-- -- --
अभिभावकों, एसएमसी से ली सहमति : कम छात्रांकन वाले विद्यालयों को मर्ज करने के लिए शिक्षा विभाग ने अभिभावकों व एसएमसी समिति से सहमति और प्रस्ताव लिया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारियों ने इन विद्यालयों को मर्ज करने की संस्तुति की। जिलाधिकारी से अनुमोदन कराने के बाद इनको मर्ज किया गया।
-- -
इन विद्यालयों को किया गया मर्ज
ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत प्रावि. मऊ को प्रावि. रमेशपुरा, जूनियर हाईस्कूल खिरियाडांग को कंपोजिट विद्यालय खैराडांग, प्रावि. सुनपुरा को कंपोजिट विद्यालय खैराडांग, प्रावि. म्यांव को प्रावि. बालिका म्यांव में मर्ज किया गया। ब्लॉक बिरधा के प्रावि. नकवाना को प्रावि. सिवनी बरखेरा, प्रावि. कोकटा सतौरा को जूनियर हाईस्कूल पिपरिया पाली, प्रावि. पांडुवन को प्रावि. नयाबाग, प्रावि. कनपुरा पिपरिया जागीर को जूनियर हाईस्कूल पिपरिया जागीर में मर्ज किया। ब्लॉक मड़ावरा के प्रावि. गदनपुर को उच्च प्राथमिक विद्यालय गदनपुर, प्रावि. दांगली को प्रावि. जमुनियाखेरा में मर्ज हुए। ब्लॉक महरौनी अंतर्गत प्रावि. बाल्मीकि नगर को प्राथमिक प्राचीन कन्या विद्यालय महरौनी, प्रावि. धुरवारा को प्रावि. कुंवरपुरा धुरवारा, प्रावि. भौंरट को प्रावि. सतलिंगा में मर्ज किया। ब्लॉक बार अंतर्गत प्रावि. दैलवारा को प्रावि. धुकिया, प्रावि. पुरापाचौनी को उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरापाचौनी में मर्ज किया। ब्लॉक जखौरा के प्रावि. नईबस्ती मिर्चवारा को उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्चवारा, प्रावि. श्यामगुल्ला को प्रावि. खैरो में मर्ज किया। नगर क्षेत्र के प्रावि. रामराजा को प्रावि. लक्ष्मीपुरा, प्रावि. शताब्दीनगर को प्रावि. खिरकापुरा, प्रावि. अजीतापुरा को प्राथमिक कन्या विद्यालय रावरपुरा और प्रावि. बड़ापुरा को प्रावि. चौबयाना-2 में मर्ज किया गया है।