{"_id":"5ec2c9bc8ebc3e9045439c1f","slug":"21-case-rejistered-of-dispute-lalitpur-news-jhs167030844","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगह मारपीट में 21 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग जगह मारपीट में 21 पर मुकदमा
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में विभिन्न थानों के अंतर्गत मामूली विवादों में मारपीट के मामलों में 21 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम जिजयावन निवासी मनीराज पुत्र आशाराम ने गांव के बंटी सेन के समेत चार आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली के ग्राम दैलवारा निवासी बृजेंद्र सिंह बुंदेला पुत्र लक्ष्मन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के वीरेंद्र सिंह पुत्र सूूरज भान सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज कर लाठियों से मारपीट की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत ग्राम निवाहो हाल चौकाबाग निवासी जयराम सिंह पुत्र रामदास पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चौकाबाग निवासी अनिल पुत्र बब्बू यादव ने चौकी सदर के पास उसे रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम तेरा निवासी हरीसिंह पुत्र हरनाम सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही सुनील पुत्र धर्मू कुशवाहा ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम दशरारा निवासी प्रियंका पुत्री राजेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि गांव की उर्मिला पत्नी स्व. राजकुमार समेत तीन लोगों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। वहीं, विपक्षी उर्मिला पत्नी स्व.राजकुमार ने राजेश पुत्र जमुना प्रसाद समेत तीन लोगों के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना गिरार अंतर्गत ग्राम खैरपुरा निवासी रामचरन पुत्र धनसिंह लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के सोबरन पुत्र राजधर लोधी ने उसके साथ गाली गलौज की और मना करने पर लाठियों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम ग्राम डोंगराकलां निवासी रामवरन पुत्र आलम सहरिया ने बताया कि गांव के निवासी श्याम पुत्र जवाहर सहरिया समेत दो लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, नाराहट पुलिस ने राजेश पुत्र श्याम सहरिया की तहरीर पर रामवरन पुत्र आलम सहरिया के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम साढ़ूमल निवासी लागौनबाई पत्नी गोरेलाल कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम निवासी पार्वती पत्नी तुलसी कुशवाहा ने एक अन्य के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी, जिससे उसे चोटें आई हैं। मड़ावरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिलगन निवासी गौतम पाल पुत्र रज्जू ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम सिलगन निवासी कन्हई ने उसके साथ गाली गलौज कर लाठियों से मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ़िलया है।