फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   बांसी, देवरान, कलौथरा तीन सिंगल कॉलम समाचार

बांसी, देवरान, कलौथरा तीन सिंगल कॉलम समाचार

Wed, 16 Jan 2019 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बांसी, देवरान, कलौथरा तीन सिंगल कॉलम समाचार
तुलसी के एक पत्र डालने से भोजन बन जाता है प्रसाद
विज्ञापन

कलोथरा। बिरधा ब्लॉक के कलोथरा गांव में सजनाम बांध के पास इच्छाधारी महादेव मंदिर शांति धाम सिद्ध क्षेत्र में महेशदास के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें समस्त क्षेत्रीय ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और भागवत कथा सुनने के लिए क्षेत्रीय श्रद्धालुयों हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ रहा है। जिसमें कलोथरा, सिंदवाहा, सिंगेपुर, बैरवारा, कलरव आदि ग्रामीणों से श्रद्धालुओं की भीड़ कथा सुनने के लिए आ रही है।

देवरान घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देवरान। बार के ग्राम देवरान से तीन किलोमीटर दूरी पर हनुमान मंदिर स्थित है, जहां हर साल की भांति मेला का आयोजन हुआ। मालूम हो कि हर साल मकर संक्रांति के दिन यहां मेला लगता है। पांच दिनों तक चलने वाले इस मेले के साथ आस्था का केंद्र होने के कारण बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। मंदिरों के पास से शहजाद नदी बह रही है। जहां श्रद्धालु श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं और मकर संक्रांति का पर्व मनाते हैं। मंगलवार को हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने शहजाद नदी में डुबकी लगाई इसके पश्चात मंदिरों में माथा टेका और मेले का लुफ्त उठाया।
विज्ञापन


श्री नवलसा गौड़ मेला सम्पन्न
बांसी (ललितपुर)। कस्बा में एक जनवरी से शुरू हुआ परम्परागत श्री नवलसा गौड़ मेला महोत्सव बांसी मकर-संक्रांति को संपन्न हुआ, इस का वर्ष मेला विगत वर्षों की अपेक्षा अत्यधिक भव्यता के साथ लगा मेला प्रबंध समिति ने भी इस बार दुकानदारों एवं ग्राहकों के हित को ध्याने में रखते हुए तैयारी की गयी थी मेला समिति के प्रबन्धक सुदामा प्रसाद दुबे ने पुलिस व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए बताया कि अगले वर्ष और अधिक भव्यता के साथ मेले का आयोजन किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed