{"_id":"5c390013bdec2273a74ceb83","slug":"201547239443-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुविसे ने क्षेत्रीय सांसद पृथक प्रांत निर्माण के मामले में घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुविसे ने क्षेत्रीय सांसद पृथक प्रांत निर्माण के मामले में घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुविसे ने क्षेत्रीय सांसद पृथक प्रांत निर्माण के मामले में घेरा
ललितपुर। बुंदेलखंड विकास सेना ने पृथक बुंदेलखंड प्रांत निर्माण के मामले में केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए तालाबपुरा चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान सभी ने प्रांत बनाने का संकल्प लिया।
बुंदेलखंड विकास सेना के प्रमुख हरीश कपूर टीटू की अगुवाई में तालाबपुरा चौराहे पर विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान प्रांत निर्माण के संघर्ष के लिए संकल्प लिया गया। इस मानव श्रृंखला में गणमान्य नागरिक, महिलाएं, छात्र एवं छात्राओं ने सहभागिता जताई। वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित केंद्र सरकारों को चेतावनी दी कि क्षेत्रवासी अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए जागरुक हो गए हैं। अब सरकारों की उदासीनता और मौकापरस्त राजनीति को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। क्षेत्रीय सांसद उमा भारती की वादाखिलाफी की घोर निंदा करते हुए उनके खिलाफ नारे लगाए कि उमा भारती झूठी है, बुंदेलखंड से रूठी हैं। इस दौनरान मानव श्रृंखला के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों जनप्रतिनिधियों एवं मंत्रियों से अपनी मातृभूमि के उत्थान के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। अन्यथा की स्थिति में वे पार्टी को अपना इस्तीफा सौंपकर विरोध व्यक्त करें। इस मौके राजमल जैन राजेंद्र गुप्ता राजकुमार कुशवाहा शिवप्रसाद श्रुति अमर सिंह बुंदेला प्रवेश पठान विनोद साहू कबीर खान कामता प्रसाद मिश्रा त्यागी कैलाश निरंजन राजेश सेन नीलू सेन सूर्यप्रकाश पुष्पेंद्र शर्मा प्रवीण कुमार साबिर खान सुंदर साहू अरुण अकबर खान गोविंदा साहू प्रमोद निरंजन शिवम चौरसिया आदि उपस्थित रहे।