फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   वीडीओ को निलंबित करने के निर्देश, तीन से मांगा स्पष्टीकरण

वीडीओ को निलंबित करने के निर्देश, तीन से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 24 Mar 2018 07:27 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
वीडीओ को निलंबित करने के निर्देश, तीन से मांगा स्पष्टीकरण
फोटो 8
विज्ञापन

कैप्सन- ग्राम वैरवारा में जन चौपाल में शामिल ग्रामीण।

वीडीओ निलंबित, तीन से मांगा स्पष्टीकरण
- जिलाधिकारी ने वैरवाया गांव में लगाई जन चौपाल
- सरकारी योजनाओं पर लापरवाही बरतने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शनिवार को डीएम मानवेंद्र सिंह ने तहसील पाली के ग्राम वैरवारा में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की हकीकत जानी। इस दौरान गड़बड़ी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने

ग्राम विकास अधिकारी शमीम अहमद नादिर को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही खड विकास अधिकारी, एडीओ एवं राजस्व लेखपाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।
सबसे पहले डीएम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव में बनाए जाने वाले शौचालयों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में निर्मित शौचालयों एवं आवासों की गुणवत्ता की जानकारी ग्रामीणों से की। इसके बादजिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जन चौपाल लगाई गई। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि गांव में 65 बिजली की खंभे, 20 छोटे ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। गांव में 14 से 16 घंटे आपूर्ति की जा रही है। इसके अलावा 19 आवासों में लक्ष्य में आवास पूरे बने पाए गए। इसके अलावा जो 2 अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी दी गई। जिस पर उन्हें पीली श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की नवीन योजना प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के बारे में जानकारी ली। इस योजना में पहली बार गर्भवती महिला को तीन किस्तों में 5000 रुपये की धनराशि दी जाती है। चौपाल में अपने कार्यों में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी डीपी शुक्ला, एडीओ लखन लाल झा तथा राजस्व लेखपाल अंकित रावत से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी पाली देवेंद्र पाल, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय, ग्राम प्रधान सहित अन्य जनपद/ब्लाक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed