{"_id":"5a575f974f1c1b02198b45bc","slug":"201515675543-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त
Updated Thu, 11 Jan 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था नहीं होगी बर्दाश्त
डीआईओएस ने किया गुढ़ा और सौजना के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
छह फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 की शुरुआत होनी है। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्रों को व्यवस्थित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षण द्वारा नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने गुढ़ा व सौजना के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
डीआईओएस वीरेंद्र कुमार ने विगत रोज महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज, गुढ़ा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय के प्रधानाचार्या मुकेश कुमार राज समेत समस्त स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित मिले और कक्षाएं संचालित हो पाई गई। इसके साथ ही विद्यालय में नामिका निरीक्षण टीम शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों का परीक्षण करते हुए पाई गई। कुल पंजीकृत छात्रांकन 987 के सापेक्ष 712 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। कक्षाओं में छात्र-छात्राओं से प्रश्न करने पर केवल छात्राओं द्वारा ही संतोषजनक जवाब दिया गया। विद्यालय के समस्त कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए मिले। इसके अलावा विद्यालय में विविध छात्र निधियों की पासबुकों का परीक्षण करने पर पाया गया कि विद्यालय की पत्रिका के लिए छात्र निधि नहीं ली जा रही है और पिछले तीन वर्षों से ऑडिट भी नहीं कराया गया है। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि शैक्षणिक पंचांग के अनुसार शिक्षण कार्य के लिए अध्यापकों को निर्देश करें और विद्यालय में खेलकूद की गतिविधियों नियमित रूप से करवाई जाए। कुछ कमजोर छात्र-छात्राओं की तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय पत्रिका हेतु छात्र निधि नहीं लिए जाने के संबंध में प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, डीआईओएस ने स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल सौजना का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित पाया गया और विद्यालय में कुल पंजीकृत छात्रांकन 679 के सापेक्ष 465 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिले। विद्यालय भवन में चारदीवारी अधूरी थी, इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को बोर्ड परीक्षा केंद्र को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालय भवन की चारदीवारी की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही फोटोयुक्त आख्या एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कुल पंजीकृत छात्राकंन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत-प्रतिशत बढ़ाए जाने और शैक्षणिक पंचांग के अनुसार शिक्षण कार्य कराने के निर्देश दिए, जो छात्र-छात्राएं बगैर यूनिफार्म के विद्यालय आते हैं। उन्हें प्रार्थना सभा में सचेत करें और उन्हें अभिभावकों को बुलाकर बताएं।