{"_id":"5a32cef64f1c1b7a548c311e","slug":"201513279222-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर रीडरों को एसबीएम मशीनों की नहीं होगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर रीडरों को एसबीएम मशीनों की नहीं होगी कमी
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीटर रीडरों को एसबीएम मशीनों की नहीं होगी कमी
ललितपुर।
एसबीएम मशीनों की कमी के चलते शहर में विद्युत बिलिंग प्रभावित न हो इसके लिए विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त मशीनों को मंगाने की डिमांड भेजी है। साथ ही पूर्व में मंगाई गई सभी मशीनों को ब्यौरा कंपनी सुपरवाइजर व अवर अभियंताओं से मांगा है, ताकि विद्युत बिलिंग में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और बिलिंग न होने सकने से राजस्व वसूली प्रभावित न हो सके।
शहर में 25 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनके बिल जारी कर विद्युत उपभोग के हिसाब से विभाग द्वारा राजस्व वसूली की जाती है। लेकिन तकनीकी फाल्ट या अन्य कमियों के चलते विद्युत विभाग में शत-प्रतिशत विद्युत बिलिंग नहीं हो पा रही है। हर माह इस प्रकार के करीब डेढ़ हजार से अधिक उपभोक्ताओं के बिलिंग का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। गत दस दिसंबर को आगरा में एमडी द्वारा विद्युत अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक कर बिलिंग और राजस्व को गंभीरता से लेकर सुधार के निर्देश दिए थे। इसके चलते बृहस्पतिवार को अधिशासी अभियंता डीआर विमलेश ने नझाई बाजार स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में पहुंचकर उपखंड अधिकारी, अवर अभियंताओं और मीटर रीडर कंपनी के सुपरवाइजर के साथ बैठक कर राजस्व वसूली और बिलिंग को लेकर बैठक की। इसमें शत-प्रतिशत बिलिंग नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और मीटर रीडर कंपनी के सुपरवाईजर तौफीक सलीम मून से पूर्ण बिलिंग नहीं होने का कारण जाना। जिस पर सुपरवाईजर द्वारा स्पॉट बिलिंग मशीनों की कमी होना बताया, जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों से अतिरिक्त एसबीएम मशीनों की डिमांड की। साथ ही पूर्व में कंपनी द्वारा मंगाई गई मशीनों का ब्यौरा भी तलब किया। उन्होंने मीटर रीडरों को निर्देशित किया कि पांच किलोवाट से अधिक क्षमता के विद्युत कनेक्शनों की शत-प्रतिशत बिलिंग कराई जाए और उक्त बिलों के सापेक्ष उपखंड अधिकारी को राजस्व वसूली के निर्देश भी दिए। उन्होंने मीटर रीडर कंपनी के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर तत्काल दो नई मशीनें जारी भी करा दीं, जो शाम तक सुपरवाईजर को सौंप दी गई। उन्होंने मीटर रीडरों को भी मीटर में डिमांड के सापेक्ष विद्युत बिल बनाने को कहा और आईडीएफ कनैक्शनों को रीडिंग के अनुसार बनाकर फीडिंग कराने के निर्देश भी दिए।
विद्युत बिलों में गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान
विद्युत बिलों में लगातार गड़बड़ी के चलते उपभोक्ता परेशान चल रहे हैं। कई उपभोक्ताओं मीटर लगने के बाद चार गुना तक अधिक बिल आने की शिकायत लेकर बिजली घरों पर पहुंच रहे हैं। नझाई बाजार बिजली घर में बृहस्पतिवार को ऐसी ही शिकायत लेकर दर्जनों लोग एसडीओ अखिलेश कुमार वर्मा के पास पहुंचे। उपभोक्ताओं ने यहां अधिकारियों को कम खपत के बाद भी अधिक रीडिंग और बिल आने की बात कही। हालांकि अधिकारी उनके तर्कों को मीटर में रीडिंग के अनुसार सही बताते दिखे। यहां अधिकांश उपभोक्ता गरीब तबके के भी पहुंचते रहे। कोई यहां गरीबी का हवाला दिया तो किसी ने यहां बीमारी का हवाला देकर बिल में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
महिला व बुजुर्ग के बिलिंग काउंटर पर युवा भरते बिल
नझाई बाजार विद्युत उपखंड कार्यालय पर पूर्व में दो बिलिंग काउंटर संचालित होते थे, जिससे यहां महिलाओं और बुजुर्गों के लिए अलग से काउंटर खुलवाया गया। लेकिन आजकल इस काउंटर पर महिलाओं व बुजुर्गों को पीछे धकेल कर युवा लड़के बिल का भुगतान करते दिखते हैं। युवाओं के हठ के कारण महिलाओं को काफी देर तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना होता है, जिसमें कई बार घर का काम छोड़कर बिल जमा करने पहुंचने वाली महिलाओं को इसके लिए परेशान होना होता है।