फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   परिवहन मंत्री दिखा गए देवगढ़ से लखनऊ चलने वाली एसी बस का सपना

परिवहन मंत्री दिखा गए देवगढ़ से लखनऊ चलने वाली एसी बस का सपना

Thu, 26 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री दिखा गए देवगढ़ से लखनऊ चलने वाली एसी बस का सपना
परिवहन मंत्री दिखा गए देवगढ़ से लखनऊ एसी बस का सपना
विज्ञापन

ललितपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देवी सिंह बुधवार को जनपद की सीमा से सटे हुए मध्यप्रदेश के तहसील चंदेरी में आयोजित पार्टी की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन से जनपद के रेलवे स्टेशन पर उतरे लगभग एक घंटा स्थानीय नेताओं व अधिकारियों के साथ बिताने के बाद वह राजघाट के रास्ते चंदेरी के लिए प्रस्थान कर गए। इस एक घंटे के बीच में मंत्रीजी ने जनपद की जनता को एसी वाली वोल्वो बस का सपना दिखा गए हैं।
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देवी सिंह ने जब भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों व नेताओं से मुलाकात की तो इस दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय जनता की सुविधा के लिए लखनऊ से ललितपुर के बीच वोल्वो बस चलाने की घोषणा कर दी, जो देवगढ़ तक जाएगी। गौरतलब है कि जनपद की सड़कों पर डग्गामार बसों की भरमार है और रोडवेज बसों की सेवाएं भी ढीली पढ़ हैं। इसके अलावा जनपद में पिछले दो वर्षों से बन रहा रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में एसी वाली बसों की घोषणा किसी सपने से कम नहीं है। इसके अलावा मुलाकात के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों व नेताओं ने मंत्री से जनपद की रोडवेज बसों की व्यवस्था को सुधारवाने की मांग की है। इस दौरान श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, हरीराम निंरजन, बब्बूराजा, जगदीश सिंह लोधी एड., शशिशेेखर पंथ, देवेंद्र गुरु आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परिवहन मंत्री को ज्ञापन सौंपा
वहीं पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुरेश कोंते व जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास ने परिवहन मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा है। इसमें उन्होंने जनपद के छात्र-छात्राओं को बसों में लगने वाले किराए में रियायत देने और एमएसटी बनाने की मांग की है। ताकि बसों के किराए के लिए रुपये नहीं होना शिक्षा में बाधा न बनें। इसके अलावा उन्होंने जनपद के मुख्य पर्यटन स्थलों देवगढ़, पाली के नीलकंठेश्वर मंदिर और अमझरा घाटी के हनुमान मंदिर के बीच में रोडवेज की बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed