फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   लॉंड्री एवं ड्राइक्लीनिंग योजना के तहत मिलेंगे ऋण...

लॉंड्री एवं ड्राइक्लीनिंग योजना के तहत मिलेंगे ऋण...

Sat, 16 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
लॉंड्री एवं ड्राइक्लीनिंग योजना के तहत मिलेंगे ऋण...
लॉंड्री और ड्राइक्लीनिंग योजना के तहत मिलेंगे ऋण
विज्ञापन

ललितपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी रिंकू सिंह राही ने बताया कि अनुसूचित जाति अंतर्गत उपजाति धोबी समाज के व्यक्तियों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम द्वारा संचालित लॉड्री और ड्राइक्लीनिंग योजना में ऋण प्रदान कराए जाएंगे। जनपद के उपजाति धोबी समाज के पुरुष, महिलाएं जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हो। नगरीय क्षेत्र में उनकी वार्षिक आय 56 हजार 460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों की वार्षिक आय 46 हजार 80 रुपये से अधिक न हो। हालांकि इसमें यह भी शर्त है कि निगम आवेदक द्वारा पूर्व में निगम द्वारा संचालित किसी भी योजना के तहत अनुदान या ऋण न लिया गया हो। उक्त योजना के अंतर्गत जन धन खाताधारक, विधवा एवं विकलांग आवेदकों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उनके पास व्यवसायिक दृष्टिकोण से उपयुक्त स्थल भी, ऐसे आवेदन अपना ऋण आवेदन पत्र 30 सितंबर तक विकास भवन के सामने कचहरी कंपाउंड में जमा कर सकेंगे।

राशन कार्ड बनवाने की मांग
ललितपुुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन के ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर उनके राशन कार्ड बनवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए कई बार आवेदन किए, लेकिन अब तक करीब चार सौ लोगों के राशन कार्ड नहीं बन सके हैं। इससे उन्हें शासन द्वारा संचालित राशन की दुकान पर उपलब्ध खाद्य सामग्री व मिट्टी के तेल आदि से वंचित होना पड़ रहा है। जबकि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ज्ञापन पर तुलाराम, हरीराम, जयराम, देवेंद्र, सुनील, छत्रपाल, जगदीश, अरविंद, जगभान, देशराज, सुमत जैन, राजन सिंह, कल्लू सिंह लोधी, दिनेश राजपूत, रामकिशन, रामसिंह, संतराम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन


भूमि कब्जा की उच्च स्तरीय जांच की मांग
ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम गदयाना के ग्रामीणों ने डीएम को एक ज्ञापन देकर राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से भूमाफियाओं द्वारा ग्राम सभा और ग्राम समाज की बेशकीमती जमीन पर किए गए कब्जे की उच्च स्तरीय जांच कराई जाकर अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। बताया गया कि भूजरया तालाब पर अवैध कब्जा और तालाब को तहस नहस कर दिया गया है। मोटर स्टैंड की ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने की जमीन पर अवैध निर्मासा, खिरियन मुहल्ला में अवैध निर्माण, समानारा मुहल्ला में अवैध निर्माण, स्याद्वाद इंटर कॉलेज के सामने अवैध निर्माण, बाग मुहल्ला, शीतला माता मंदिर, श्मशान भूमि पर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन पर कैलाश, भरत सिंह, कमल सिंह, रामजीवन, चंद्रभान सिंह, लखन, मुन्ना, ग्यासी, रामप्यारी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 यूनिट रक्तदान किया
ललितपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में आरके दत्ता साहब की पुण्य तिथि पर बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की उपस्थिति में 56 यूूनिट रक्तदान किया गया। इसमें महासंघ के घटक संघ मुख्य रुप से सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम आदि के द्वारा योगदान किया गया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग से अध्यक्ष बीके श्रीवास्तव, जल निगम से जितेंद्र कुमार, सिंचाई डिवीजन इंजीनियर संघ के मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र गौरव की भागीदारी रही। संचालन सचिव संतोष कुमार ने किया।


अभद्रता व अपशब्दों से आंगनबाड़ी कर्मचारियों में रोष
ललितपुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम कार्यक्रम अधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ गत 11 सितंबर को की गई अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग किए पर रोष व्यक्त किया गया। संघ की जिलाध्यक्ष प्रतिभा कौशिक ने डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों द्वारा रुके हुए मानदेय के संबंध में बात करने के दौरान समस्या समाधान तो नहीं किया गया, लेकिन जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार, गालीगलौज करते हुए कार्यालय से बाहर निकलने की धमकी तक दी। यहां तक कि सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों व सहायिकाओं को निलंबित करने और दस्तावेज फाड़ने व सभी के खिलाफ झूठा मुकदमा करने की धमकी भी दी। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने डीएम से उक्त मामले में उचित कार्रवाई करते हुए मानदेय दिलाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने 16 सितंबर को धरना शुरू करने और 17 सितंबर को पोलियो जो राष्ट्रीय कार्यक्रम है, उसमें सहयोग करना है। सिर्फ एक दिन रविवार का और फिर केंद्रों का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन पर सीमा देवी, अनीता, लक्ष्मी देवी, कांता, संध्या देवी, उर्मिला आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed