{"_id":"59652d8d4f1c1b39228b475b","slug":"201499803021-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा कीमत पर खरपतवार नाशक बेचने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा कीमत पर खरपतवार नाशक बेचने पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
‘अधिक कीमत पर खरपतवार नाशक बेचने पर होगी कार्रवाई’
ललितपुर।
किसानों को खरपतवार नाशक दवा मनमाने रेट पर बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी का कहना है कि किसानों को वाजिब दाम में दवा दिलाने के लिए जल्द ही छापामार अभियान चलाया जाएगा।
खरीफ फसल में उड़द, सोयाबीन, मक्का आदि जिन्स की बुवाई की गई है। कोई खेतों में निदाई, गुढाई कर रहा है तो कोई खरपतवार नाशक दवा डाल रहा है। इससे खरपतवार नाशक दवा की मांग अचानक बढ़ गई है। जिले में निजी खरपतवार नाशक दवा विक्रेताओं ने इसे मनमाने दामों पर बेचना आरंभ कर दिया है। जो दवा 950 रुपये में बिक रही थी उसके दाम उछलकर 1300 रुपये तक पहुुंच गए हैं। वर्तमान में किसान परसूट नाम की खरपतवार नाशक दवा लेने के लिए समस्या परेशान हो रहा है। मोलभाव करने पर विक्रेता किसानों को भगा रहे हैं। उधर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि ज्यादा कीमत पर दवा बिकने नहीं दी जाएगी। इससे निपटने के लिए शीघ्र ही छापामार अभियान चलाया जाएगा। यदि किसान की ओर से इस तरह की शिकायत आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समितियों पर वाजिब दाम में उपलब्ध
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अनूप कुमार द्विवेदी का कहना है कि किसानों को कृषि रक्षा रसायनों की कालाबाजारी व नकली दवाइयों से बचाने के लिए इफ्को ने उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि रक्षा रसायनों की पूरी रेंज सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। ललितपुर जनपद में बड़ी मात्रा में परसूट (इमाझिथापर) के नाम से बिकने वाली दवा इफ्को ने इचिगो ब्राण्ड ( इमाझिथापर) के नाम से सहकारी समितियों में उपलब्ध कराई गई है। इसे मात्र 850 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से प्राप्त किया जा सकता है। जिले में ललितपुर किसान सेवा सहकारी समिति व साधन सहकारी समिति रोंड़ा को बिक्री केंद्र बनाया गया है।