फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   हर साल घोषित होंगी एक आदर्श नगर पंचायत

हर साल घोषित होंगी एक आदर्श नगर पंचायत

Sat, 24 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
हर साल घोषित होंगी एक आदर्श नगर पंचायत

विज्ञापन
हर साल घोषित होगी एक आदर्श नगर पंचायत

ललितपुर।
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष समारोह के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष एक नगर पंचायत को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित किया जाएगा। वहीं, पुस्तकालयों को पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुस्तकालय एवं जनसूचना केंद्र के नाम से पहचाने जाएंगे। इसके अतिरिक्त जनपद और विकासखंड स्तर पर अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
बैठक में बताया गया कि 06 से 08 जुलाई 17 तक जनपद मुख्यालय पर अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। 12 से 14 जुलाई 17 तक विकासखंड जखौरा, 20 से 22 जुलाई 17 तक विकासखंड तालबेहट, 26 से 28 जुलाई 17 तक विकासखंड महरौनी, 03 से 05 अगस्त 17 तक विकासखंड मड़ावरा, 10 से 12 अगस्त 17 तक विकासखंड बिरधा, 24 से 26 अगस्त 17 तक विकासखंड बार में अंत्योदय मेला व प्रदर्शनी के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती वर्ष मनाए जाने के संबंध में कार्ययोजना का अनुमोदन करते हुए संबंधित विभागों को दायित्व सौंपे। इसके तहत सूचना विभाग को जनपद और विकासखंड स्तर पर 25 सितंबर से पहले अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। मेलों और प्रदर्शनी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही शिक्षण संस्थाओं, स्वैच्छिक संगठनों और समाजसेवियों की सहभागिता बढ़ाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहीं, महाविद्यालयों में वर्ष पर्यंत परिचर्चा, सेमीनार, संगोष्ठी कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता/काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला और पोस्टर प्रतियोगिता, पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित पुस्तकालयों को पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय पुस्तकालय और जनसूचना केंद्र के नाम से जाना जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 15 वर्ष से अधिक के आयुवर्ग के असाक्षरों को साक्षर करने और उनकी साक्षरता बनाए रखने के साथ उन्हें कौशल विकास का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। नगर विकास विभाग द्वारा हर वर्ष एक नगर पंचायत को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनसामान्य के लिए मूलभूत जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खेलकूद विभाग द्वारा जूनियर एवं सीनियर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा, जिसमें कम से कम छह टीमें भाग लेंगी। खादी और ग्रामोद्योग विभाग द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। वन एवं वन्य जीव विभाग द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के पालन के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ स्कूली बच्चों की यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएगी। कृषि विभाग द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि प्रदर्शनी और विराट किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। व्यवसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग द्वारा गोष्ठी, मोबिलाईजेशन कैंप एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने ऊर्जा, पर्यटन, हथकरघा, वस्त्रोद्योग, प्राविधिक शिक्षा और संस्कृति विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी विस्तृत निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed