फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 positive distict jail

जिला कारागार में 20 बंदी समेत मिले 41 कोरोना संक्रमित

Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
20 positive distict jail
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। सोमवार को जिला कारागार के अलावा जिले में 21 और नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2408 पहुंच गई है। इनमें 38 संकमितों की मौत हो चुकी और 2084 व्यक्ति स्वस्थ्य होने पर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को जहां जिला कारागार में 20 बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जिले में 21 अन्य लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में कोतवाली तालबेहट में तैनात एक सिपाही, मोहल्ला छत्रसालपुरा व आजादपुरा निवासी दो-दो व गांधीनगर, गोविंद नगर, जेल के पास निवासी, बड़ापुरा, नई बस्ती, तालाबपुरा, सिविल लाइन निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार के चिगलौआ प्लांट, ग्राम साढ़ूमल, नाराहट, जखौरा, बिरधा, गौना, तालाबेहट, कुम्हैड़ी, महरौनी कस्बा निवासी एक-एक संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

--------
1062 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन आरटीपीसीआर जांच के आने में आठ माह से अधिक समय बीतने के बाद समय में सुधार नहीं हो सका है। यह जांच लगभग दो दिन से पहले नहीं आ पा रही है। 25 सितंबर से अब तक के 1062 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सोमवार को जनपद में 41 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 20 संक्रमित जिला कारागार के बंदी हैं और 21 अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। सभी को उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed