फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   20 area become containment zone

20 संक्रमित क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

Tue, 15 Sep 2020 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
20 area become containment zone
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। सोमवार को शहर के नौ मोहल्लों समेत नौ गांव में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सदर तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी केके सिंह ने तहसील मड़ावरा क्षेत्र में उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। शहर के मोहल्ला आजादपुरा के तीन संक्रमित क्षेत्रों, घुसयाना, कटराबाजार, तालाबपुरा, रावतयाना, सिद्दनपुरा, गांधीनगर, सिविल लाइन, नेहरूनगर व ग्राम धौर्रा, रजवारा के साथ ही तहसील मडावरा के ग्राम बम्हौरीकलां, पिसनारी, लिधौरा, प्यासा, भौटा, गोरा कछिया, हंसरी आदि गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन बंद किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व उल्लघंन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed